{"_id":"593a54fd4f1c1b8d6b9c78e4","slug":"congress-leader-from-telangana-p-govardhan-reddy-passes-away-after-cardiac-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सांसद पी गोवर्धन रेड्डी की हार्ट अटैक से मौत, कुल्लू घूमने गए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस सांसद पी गोवर्धन रेड्डी की हार्ट अटैक से मौत, कुल्लू घूमने गए थे
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसायन एवं उर्वरक से संबंधित संसद की स्थायी समिति के सदस्य एवं तेलंगाना से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पी गोवर्धन रेड्डी का शुक्रवार सुबह क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में हृदय गति रुक जाने से देहांत हो गया। 81 वर्षीय राज्य सभा के सांसद रेड्डी रसायन एवं उर्वरक से संबंधित संसद की स्थायी समिति सदस्यों के साथ करीब एक सप्ताह के हिमाचल दौरे पर आए थे।
विज्ञापन
समिति अध्यक्ष एवं शिव सेना के सांसद आनंदराव अडसूल की अध्यक्षता में हिमाचल प्रवास के लिए कुल्लू पहुंची समिति में शामिल रेड्डी की शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे भुंतर हवाई अड्डे पर उतरते ही रेड्डी की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया, जहां पर उनका देहांत हो गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान में चढ़ते समय भी वे लड़खड़ा गए थे। ऐसी हालत में उनके साथ उनकी पत्नी ने दौरा रद्द करने की बात कही थी, लेकिन सांसद ने जाने की इच्छा जताई। वे हिमाचल आ गए, जहां उनकी हालत अचानक बिगड़ गई।
विज्ञापन
हालांकि इस दौरान कुछ सहयोगी सांसद और टीम के अन्य अधिकारी कुल्लू से आगे नग्गर के लिए निकल गए थे। यहां पर्यटन विभाग के होटल नग्गर कैसल में स्थायी समिति के सदस्यों के लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। सांसद की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर सभी कुल्लू अस्पताल पहुंच गए। सांसद के पार्थिव शरीर को चार्टर्ड प्लेन के जरिए भुंतर एयरपोर्ट से हैदराबाद भेजा गया।