फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress leader ajay makan statement.

जेटली के बाद भागवत की उम्र तक जाएगा रुपए का रेट

Sun, 21 Dec 2014 06:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sun, 21 Dec 2014 06:03 PM IST
विज्ञापन
congress leader ajay makan statement.

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय माकन ने कहा कि पाकिस्तान में हुई आतंकवादी घटना पर पार्टी गहरा शोक व्यक्त करती है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है।

विज्ञापन


उन्होंने पाकिस्तान के लोगों के साथ हमदर्दी जताई है। अब समय आ गया है कि आतंकवाद के घिनौने रूप का सामना करने के लिए दुनिया के सभी देश इकट्ठा हों। आतंकवाद से कोई भी मुल्क अछूता नहीं रह सकता है।
विज्ञापन


धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान अजय माकन ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हर हफ्ते औसतन एक यू टर्न ले रही है। कांग्रेस ने 25 यू टर्न पुस्तिका निकालकर भाजपा सरकार के झूठ का चेहरा बेनकाब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काला धन और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा सरकार पीछे हट रही है। कोयला खदान आवंटन घोटाले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत की ओर से सीबीआई को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से पूछताछ के निर्देश देने के सवाल पर अजय माकन ने कहा कि पूर्व पीएम ने कभी जांच करवाने से मना नहीं किया।

अरूण जेटली की उम्र को पार गया रूपए का रेट

congress leader ajay makan statement.

घर वापसी कार्यक्रम भाजपा की सोची समझी नीति है। कांग्रेस सरकार रुपये का रेट 58.40 पैसे छोड़कर गई थी। आज रुपये का रेट 64 रुपये पहुंच गया। कांग्रेस शासन में विपक्ष के लोग कहते थे कि रुपये का रेट वित्त मंत्री की उम्र तक जाएगा।

अरुण जेटली इसी महीने 63 के होने वाले हैं। रुपये का रेट उनकी उम्र को भी पार कर गया। अब लगता है कि रुपये का रेट आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की उम्र तक चला जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में चुनाव से कांग्रेस वापसी करेगी।

भारतीय महिला बॉक्सर खिलाड़ी सरिता देवी के साथ अन्याय हुआ है। इस मामले में भारतीय ओलंपिक प्राधिकरण, खेल मंत्रालय और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने ढिलाई बरती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed