फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress is going through bad times, this is the situation in the entire state: Jairam

Shimla: सीएम जयराम बोले- कांग्रेस का चल रहा खराब वक्त, पूरे प्रदेश में यही स्थिति

Wed, 28 Sep 2022 10:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 28 Sep 2022 10:22 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का खराब वक्त चल रहा है। पूरे प्रदेश में यही स्थिति है।

विज्ञापन
Congress is going through bad times, this is the situation in the entire state: Jairam
सीएम जयराम ठाकुर ने अटल सुपर स्पेशिलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान का किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का खराब वक्त चल रहा है। पूरे प्रदेश में यही स्थिति है। उन्होंने यह बात अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान के उद्घाटन के दौरान प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अध्यक्ष के साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष की तैनाती की गई थी, लेकिन विधायक पवन काजल, नालागढ़ के विधायक लखविंद्र राणा और पूर्व मंत्री एवं वर्तमान में कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। उनका पार्टी में स्वागत है। कहा कि हर्ष महाजन हॉलीलॉज के काफी करीबी हैं। व्यवस्था के संचालन में उनकी अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ऐसी चीजें देखने को मिलेंगी। बिलासपुर में एम्स के उद्घाटन को लेकर कहा कि पांच अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। एम्स के उद्घाटन के बाद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन


सीएम जयराम ठाकुर ने अटल सुपर स्पेशिलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना-3 के तहत बने अटल सुपर स्पेशिलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान (चमियाना) का उद्घाटन बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया। 262 करोड़ रुपये की लागत से यह संस्थान बनाया गया है। इसमें 333 बिस्तरों की सुविधा है। वहीं 50 आईसीयू बेड हैं। यह भवन दस मंजिला है। जिनमें कि सात फ्लोर, एक एटिक व दो मंजिला बेसमेंट है। इसके अलावा 25 करोड़ रुपये के क्रिटिकल केयर ब्लॉक और 42 करोड़ रुपये के एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर की आधारशिला रखी गई है। यहां पर यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, सीटीवीएस, गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, कार्डिक एनेस्थीसिया, नेफ्रोलॉजी, पीडियाट्रिक सर्जरी और न्यूरोसर्जरी विभाग को चरणबद्ध तरीके से शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed