फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress In Charge Rajni Patil on three day visit to Himachal

कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल तीन दिन इन जिलों का करेंगी दौरा

Sun, 05 Aug 2018 06:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 05 Aug 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
congress In Charge Rajni Patil on three day visit to Himachal

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल 9 से 11 अगस्त तक हिमाचल के तीन जिलों के दौरे पर रहेंगी। वे इस दौरान चंबा, हमीरपुर और ऊना में बैठकें लेंगी। इस दौरे के दौरान शिमला नहीं आएंगी। प्रदेश में कांग्रेस की जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठकों का सिलसिला एक बार फिर शुरू होने वाला है।

विज्ञापन


प्रभारी रजनी पाटिल की मौजूदगी में तीन जिलों को छोड़कर अन्य सभी जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठकें हो चुकी हैं। इन बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को ज्यादा सक्रिय रहने के लिए टिप्स दिए जा रहे हैं। कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल 9 अगस्त को जिला चंबा का दौरा करेंगी।

विज्ञापन

congress In Charge Rajni Patil on three day visit to Himachal

इस दौरान कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई जानी है। इसके बाद 10 अगस्त को हमीरपुर और 11 अगस्त को ऊना में पाटिल का दौरा रहेगा। दोनों जिलों में भी कार्यकर्ताओं की बैठकें होंगी। बैठकों में पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरभजन सिंह भज्जी ने कहा कि प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल 9 से 11 अगस्त तक जिला चंबा, हमीरपुर और ऊना का दौरा करेंगी। तीनों जिलों में कांग्रेस की बैठकें होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed