फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress ideology is enough to defeat Anurag: Patil

अनुराग को हराने के लिए कांग्रेस विचारधारा ही काफी: रजनी पाटिल

Wed, 21 Nov 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Updated Wed, 21 Nov 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
Congress ideology is enough to defeat Anurag: Patil

ऊना के बहडाला में कांग्रेस सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। पाटिल ने कहा कि भाजपा के मौजूदा सांसद अनुराग ठाकुर को हराने के लिए कांग्रेस विचारधारा ही काफी है।

विज्ञापन


उन्होंने लोकसभा चुनाव में प्रदेश की चारों सीटें कांग्रेस की झोली में जाने का दावा किया। उन्होंने अनुराग ठाकुर को हराने के लिए कांग्रेस विचारधारा को ही काफी बताया। हालांकि इसके लिए बाहरी व्यक्ति को टिकट देने की संभावना से भी उन्होंने इंकार नहीं किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा को टक्कर देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अगर कार्यकर्ता पार्टी को शीर्ष आधार मानकर काम करें तो चुनाव में जीत से कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू के अलावा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेसी विधायक और दिग्गज नेताओं के अलावा जिला ऊना ब्लॉक के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के अलावा नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री, पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर सहित राजेश धर्माणी, बंबर ठाकुर, राकेश कालिया, राजेंद्र राणा, कुलदीप कुमार, वीरेंद्र धर्माणी, सतपाल रायजादा, अजय महाजन, विवेक विक्कू मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed