फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   congress high command seeks names of himachal congress leaders deny for delhi assembly election 2020

दिल्ली विधानसभा प्रचार से कन्नी काटने वालों के हाईकमान ने मांगे नाम

Wed, 29 Jan 2020 12:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 29 Jan 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
congress high command seeks names of himachal congress leaders deny for delhi assembly election 2020
कांग्रेस - फोटो : file photo

दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार से कन्नी काटने वाले कांग्रेस के नेताओं के नाम हाईकमान को भेजने की तैयारी की जा रही है। प्रदेश कांग्रेस के कई नेता दिल्ली प्रचार से दूरियां बनाए हुए हैं। इस गंभीर मामले पर हाईकमान ने कड़ा नोटिस लिया है। हाईकमान ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और दिल्ली चुनाव के लिए हिमाचल से तैनात किए प्रभारी रामलाल ठाकुर से कहा है कि ऐसे नेताओं की सूची भेजी जाए, जो दिल्ली चुनाव में ड्यूटी लगने के बाद भी मनमानी कर रहे हैं।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हाईकमान के निर्देश पर दिल्ली चुनाव प्रचार के लिए करीब दो दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में नेताओं की ड्यूटी लगाई गई है। कई कांग्रेसी नेताओं ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष और प्रभारी रामलाल ठाकुर के पास पहले ही हाजिरी दे दी है। पार्टी के ये नेता पिछले कई दिनों से दिल्ली के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों के  साथ प्रचार में जोरशोर के साथ जुटे हैं।
विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा चुनाव में हिमाचल के लाखों वोटरों को लुभाने के लिए प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को प्रचार में झोंका गया है। दिल्ली में हिमाचली वोटरों का इन दो दर्जन सीटों में काफी प्रभाव रहता है।  पार्टी नेताओं के चुनाव प्रचार से दूर रहने वालों का मामला हाईकमान के ध्यान में लाया जा चुका है। हाईकमान ने प्रचार से दूरियां बनाकर रखने वाले पार्टी नेताओं के नामों की सूची मांग ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed