फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress high command may take action against himachal congress leaders

गंभीर मामलों में कांग्रेस हाईकमान सख्त, कई नेताओं पर गिरेगा नजला

Mon, 24 Jun 2019 10:20 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 24 Jun 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
congress high command may take action against himachal congress leaders
फाइल फोटो

कांग्रेस हाईकमान ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के कारणों की जांच कर रिपोर्ट तैयार करने को दो कमेटियां भेजी थीं। इन कमेटियों ने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर राहुल गांधी ऑफिस में रिपोर्ट सौंप दी है। हाईकमान के समक्ष कई गंभीर मामले भी उजागर किए हैं। इन पर हाईकमान ने कड़ा नोटिस लिया है। देर-सवेर कुछ नेताओं पर नजला गिर सकता है।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार हाईकमान ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद गत दिनों दो जांच कमेटियां गुप्त रूप से छानबीन करने के लिए हिमाचल भेजी गईं। दोनों कमेटियां चंडीगढ़ से दो वाहनों में आई थीं। एक टीम लोअर हिमाचल गई और दूसरी टीम अपर हिमाचल के लिए रवाना हुई थी। दोनों कमेटियां गुप्त रूप से छानबीन करने के लिए भेजी गई थीं। ये अपना काम करके लौट गई हैं।
विज्ञापन


दोनों कमेटियों ने हाईकमान के निर्देश पर आरजी ऑफिस में रिपोर्ट भी दे दी है। कमेटियों ने जांच रिपोर्ट में खुलासा किया है कि लोकसभा चुनाव के दौरान बूथों में ड्यूटी के लिए कार्यकर्ता तक मौजूद नहीं थे। पार्टी के कुछ नेताओं ने भाजपा के साथ अंदरखाते हाथ मिलाया था। इस कारण कार्यकर्ताओं का मनोबल भी लोकसभा चुनाव के दौरान कमजोर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी नेताओं में आपसी फूट के कारण भी पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा है। प्रत्याशियों का जिस तरीके से प्रचार होना चाहिए थे, वैसा नहीं हो पाया। लोअर हिमाचल में गई कमेटी के सामने यह मामला भी सामने लाया गया कि पार्टी फंड के नाम पर 37 लाख की राशि उद्योगपतियों से जुटाई गई है।


यह राशि न तो पार्टी फंड में गई और न ही इसे चुनाव प्रचार में उपयोग में लाया गया। यह राशि आखिर कहां गई? यह हाईकमान के लिए अभी तक पहले बनी हुई है। इस तरह की कई अन्य गंभीर मामले उजागर हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed