फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra statement on Shimla MC Election Result

Shimla News: शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की जीत पर क्या बोलीं प्रियंका, पढ़िए यहां

Thu, 04 May 2023 06:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 04 May 2023 06:28 PM IST
सार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत कांग्रेस की नीतियों एवं जनता के प्रति समर्पण की जीत है। इस भरोसे के लिए हम शिमला की जनता का धन्यवाद करते हैं। 

विज्ञापन
Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra statement on Shimla MC Election Result
अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने 24 वार्डों में जीत दर्जकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं भाजपा दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। भाजपा ने 9 वार्डों में जीत दर्ज की है।  माकपा को एक सीट पर जीत मिली है। नगर निगम शिमला के 34 वार्डों के लिए दो मई को मतदान हुआ तथा 102 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।

विज्ञापन


कांग्रेस की जीत पर पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत कांग्रेस की नीतियों एवं जनता के प्रति समर्पण की जीत है। इस भरोसे के लिए हम शिमला की जनता का धन्यवाद करते हैं। कड़ी मेहनत करने वाले सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मेरी शुभकामनाएं। कर्नाटक में भी कांग्रेस ने प्रगति की गारंटियां दी हैं। कर्नाटक की जनता से अपील है कि भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाइए।
विज्ञापन

 


कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल ने कहा कि शिमला नगर निगम में कांग्रेस की अभूतपूर्व विजय पर शिमला की जनता पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बहुत बधाई और धन्यवाद। प्रदेश सरकार निगम से सहयोग कर शिमला का कायाकल्प करेगी। राजीव शुक्ल ने कहा कि हमारे नेताओं हर्षवर्धन चौहान, विक्रमादित्य सिंह, अनिरुद्ध सिंह, हरीश जनारथा की मेहनत और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू का अभियान रंग लाया। उन्होंने प्रतिभा सिंह, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित सभी मंत्रियों और विधायकों का भी आभार जताया।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नगर निगम शिमला के चुनावों में भारी जीत हासिल करने पर शिमला की जनता, प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं और  पदाधिकारियों को बधाई दी है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नगर निगम शिमला में कांग्रेस की प्रचंड जीत के लिए शिमला शहर की प्रबुद्ध जनता का हृदय से आभार जताया। उन्होंने कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने लगन और ईमानदारी से निभाया अपना कर्तव्य : प्रतिभा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने शिमला नगर निगम चुनावों में पार्टी की शानदार जीत के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिस लगन और ईमानदारी से अपना दायित्व निभाया है, उसके लिए वह इन सबकी आभारी हैं। प्रतिभा सिंह ने शिमला नगर निगम चुनावों के मार्गदर्शन के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ल, सह प्रभारी तजेंद्र पाल सिंह बिट्टू मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित सभी पार्टी नेताओं का भी आभार व्यक्त किया है।


प्रतिभा सिंह ने कहा कि संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं की मेहनत से विधानसभा चुनाव के बाद शिमला नगर निगम व पालमपुर उप चुनाव में पार्टी ने अपनी जीत का परचम लहराया है। प्रदेश में कांग्रेस मजबूती से आगे बढ़ रही है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के लिए हिमाचल प्रदेश से शुरू हुआ जीत का सिलसिला अब आगे बढ़ेगा।

प्रतिभा सिंह ने नव निर्वाचित शिमला नगर निगम के पार्षदों को उनके नए दायित्व के लिए कांग्रेस संगठन की ओर से शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके कंधों पर शिमला शहर के विकास और लोगों की समस्याएं दूर करने की बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। शिमला शहर के लोगों की उम्मीदों पर उन्हें खरा उतरना होगा, इसके लिए उन्हें दिन रात लोगों की सेवा व समर्पण के भाव से कार्य करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed