फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress formula: You will get a place in the govt only if you win, only those leaders who provide leads will

कांग्रेस का फार्मूला: चुनाव में जिताएंगे तो ही सरकार में जगह पाएंगे, लीड दिलाने वाले नेताओं पर ही होगी मेहरबान

Sat, 30 Mar 2024 11:29 AM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Mar 2024 11:29 AM IST
सार

चुनावों में प्रत्याशियों को अपने-अपने क्षेत्र से बढ़त दिलाने की शर्त पर ही सरकार में अहम पदों पर जगह दी जाएगी। ऐसे में पहले नियुक्त हो चुके कई नेताओं के सामने भी अपना पद बरकरार रखने को प्रत्याशियों को लीड दिलाने के लिए पसीना बहाना होगा।

विज्ञापन
Congress formula: You will get a place in the govt only if you win, only those leaders who provide leads will
हिमाचल चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में होने जा रहे लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को लीड दिलाने वाले नेताओं के लिए ही सरकार में नियुक्तियों के द्वार खुलेंगे। चुनावों में प्रत्याशियों को अपने-अपने क्षेत्र से बढ़त दिलाने की शर्त पर ही सरकार में अहम पदों पर जगह दी जाएगी। ऐसे में पहले नियुक्त हो चुके कई नेताओं के सामने भी अपना पद बरकरार रखने को प्रत्याशियों को लीड दिलाने के लिए पसीना बहाना होगा। लोकसभा चुनाव के चलते हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने भले ही प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की हो लेकिन पार्टी और सरकार ने मंत्रियों, कांग्रेस विधायकों, सरकार में तैनात पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र से प्रत्याशी को लीड दिलाने की जिम्मेदारी सौंप दी है। पदाधिकारी जिस क्षेत्र से संबंध रखता है, उसे वहां से पार्टी प्रत्याशी को लीड दिलानी होगी। 

विज्ञापन

सरकार और संगठन में समन्वय बनाने को गठित कमेटी की मंजूरी के बाद ही नियुक्तियां देने का फैसला पहले ही हो चुका है। जो नेता लीड दिलाएगा, उसे ईनाम के तौर पर सरकार में स्थान दिया जाएगा। पार्टी पदाधिकारियों के साथ ही विधायकों के कंधों पर भी बढ़त दिलाने की जिम्मेदारी डाली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुक्खू सरकार में निगमों और बोर्डों में खाली हैं कई पद
हिमाचल सरकार के अधिकांश निगम और बोर्डों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद खाली हैं। इनमें तैनाती की जानी है। कांग्रेस पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष भी बार-बार प्रदेश सरकार को पदाधिकारियों को सरकार में जगह देने की बात करती रही हैं। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी 25 साल से पार्टी का झंडा उठाने वाले पदाधिकारियों को तरजीह देने की बात कर रहे हैं। अब लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के बाद फरफार्मेंस के आधार पर इन पदों पर तैनाती की जाएगी। 

विज्ञापन

सरकारी योजनाएं घर-घर तक पहुंचाने के निर्देश
कांग्रेस पदाधिकारियों को सरकार की एक साल की उपलब्धियों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के भी निर्देश दिए गए हैं। पुरानी पेंशन बहाली, बुजुर्गों का निशुल्क उपचार, महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह , बेरोजगारों के लिए 680 करोड़ की स्टार्टअप योजना, बागवानों के लिए यूनिवर्सल कार्टन, आपदा के समय में पीड़ितों को राहत प्रदान करने की जानकारी घर-घर जाकर देने को भी कहा गया है।

मंत्रियों की भी तय की गई है जवाबदेही
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने लोकसभा चुनाव के लिए चारों संसदीय क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को हमीरपुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को मंडी, कृषि मंत्री चंद्र कुमार को कांगड़ा और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को शिमला संसदीय क्षेत्र का दायित्व सौंपा गया है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान को पब्लिसिटी एवं पब्लिकेशन और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को प्रशासनिक व समन्वय का दायित्व सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed