Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   congress expense 130 crore rupee in himachal pradesh and gujarat election 2022

निर्वाचन आयोग: कांग्रेस ने गुजरात-हिमाचल चुनाव में खर्च किए 130 करोड़, भाजपा ने हिमाचल में 49 करोड़ खर्च किए

Thu, 08 Jun 2023 12:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 08 Jun 2023 12:03 PM IST
सार

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में 27.02 करोड़ रुपये और गुजरात में 103.62 करोड़ रुपये खर्च किए। वहीं, भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में अपना खर्च 49.69 करोड़ रुपये दिखाया है।

विज्ञापन
congress expense 130 crore rupee in himachal pradesh and gujarat election 2022
भाजपा-कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस ने पिछले साल के आखिर में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 130 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए थे। पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी, जबकि गुजरात में उसे करारी हार मिली थी। वहीं, भाजपा ने अपनी व्यय रिपोर्ट में कहा है कि उसने हिमाचल प्रदेश चुनाव लड़ने के लिए 49 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए। दोनों दलों द्वारा दायर चुनाव व्यय रिपोर्ट के अनुसार, यह पैसा बड़े पैमाने पर अपने उम्मीदवारों, विज्ञापन और प्रचार और स्टार प्रचारकों की यात्रा पर खर्च किया गया था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में 27.02 करोड़ रुपये और गुजरात में 103.62 करोड़ रुपये खर्च किए। वहीं, भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में अपना खर्च 49.69 करोड़ रुपये दिखाया है। चुनाव आयोग ने अभी तक गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के चुनावी खर्च की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की है। गौरतलब है कि पिछले साल आठ दिसंबर को आए गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन


182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीते। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। वहीं, हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां पांच साल बाद सरकार बदलने का रिवाज जारी रहा। पिछले साल आठ दिसंबर को ही विधानसभा चुनाव के लिए हुई मतगणना के नतीजों में कांग्रेस ने 40 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। वहीं, भाजपा 25 सीटों पर ही सिमट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed