{"_id":"5d09f17f8ebc3e73843a1fc7","slug":"congress-disciplinary-committee-may-take-action-against-undisciplined-leader","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेलगाम कांग्रेस नेताओं पर गिर सकती है अनुशासन समिति की गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेलगाम कांग्रेस नेताओं पर गिर सकती है अनुशासन समिति की गाज
Wed, 19 Jun 2019 01:58 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 19 Jun 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय शिमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया पैनलिस्ट की बैठक 21 जून को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में सुबह 11:30 बजे होगी। 22 जून को दोपहर बाद 2:30 बजे राजीव भवन में पार्टी अनुशासन समिति की बैठक होगी। दोनों बैठकों की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर करेंगे। अनुशासन समिति कई पदाधिकारियों पर गाज गिरा सकती है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस के सचिव हरि कृष्ण हिमराल ने बताया कि मीडिया पैनलिस्ट और प्रदेश प्रवक्ताओं की बैठक में प्रेस से संवाद और संबंधों पर पार्टी की रणनीति का विचार-विमर्श किया जाएगा। 22 जून को अनुशासन समिति की बैठक में हॉल ही में सोशल मीडिया की जांच रिपोर्ट पर कोई फैसले लिए जा सकते हैं। जांच समिति ने अपने वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणियों को गंभीरता से लेते हुए इस पर कड़ी नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन
अनुशासन समिति के पास सौंपा जाएगा मामला
कुलदीप राठौर को रिपोर्ट सौंपने के बाद उन्होंने इस पर कोई भी कड़ा फैसला लेने के लिए बैठक बुलाई है, जिससे पार्टी में अनुशासन का कड़ाई से पालन हो।सोशल मीडिया में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करने वाले अनुशासनहीन नेताओं के खिलाफ की जांच के बाद विस्तृत रिपोर्ट राठौर को गत सोमवार को सौंप दी है।
नब्बे पेज की रिपोर्ट का प्रदेशाध्यक्ष अध्ययन करेंगे। साथ ही यह मामला प्रदेश अनुशासन समिति के पास 22 को सौंपा जाएगा और इस दिन कई पदाधिकारियों पर गाज गिराई जा सकती है।
नब्बे पेज की रिपोर्ट का प्रदेशाध्यक्ष अध्ययन करेंगे। साथ ही यह मामला प्रदेश अनुशासन समिति के पास 22 को सौंपा जाएगा और इस दिन कई पदाधिकारियों पर गाज गिराई जा सकती है।