फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress demands Chief Election Commissioner resign and file sedition case

मुख्य चुनाव आयुक्त दें इस्तीफे और देशद्रोह का दर्ज हो मुकदमा : कांग्रेस

Mon, 28 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Congress demands Chief Election Commissioner resign and file sedition case
एडीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

कमेटियों ने लगाया नियमों में अनदेखी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी और शिमला ग्रामीण ने चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। दोनों कमेटियों ने सोमवार को इस बारे में एडीसी शिमला सचिन शर्मा के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

शिमला शहरी अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह और शिमला ग्रामीण अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने कहा कि हाल के दिनों में चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली निष्पक्ष नहीं रही है। उन्होंने कहा कि एसआईआर के नाम पर वोटर लिस्ट से नाम काटकर देश के नागरिकों के मताधिकार छीनने पर आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस ने लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और चुनावी नियमों की अनदेखी का भी आरोप लगाया। इंद्रजीत सिंह ने कहा कि इससे निष्पक्ष चुनाव के मूल सिद्धांतों को ठेस पहुंच रही है। कांग्रेस ने चुनाव आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने कहा कि आयुक्त की कार्यप्रणाली में निष्पक्षता और पारदर्शिता का अभाव है।
विज्ञापन

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। चुनाव नियमों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। इन अनियमितताओं से निष्पक्ष चुनाव की बुनियाद कमजोर हो रही है। इस दौरान कांग्रेस पार्षद विनोद भाटिया, उर्मिला कश्यप, विशाखा मोदी, महिला अध्यक्ष जैनब चंदेल, जिला संगठन महासचिव दीपक सुन्द्रियाल, कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कुश पाल सिंह, सत्या वर्मा, जय प्रकाश, नरेश गांधी, उमा वर्मा, महासचिव मुकेश भाटिया, विनोद कुमार, रमेश ठाकुर उपाध्यक्ष चंद्र शेखर शर्मा, विजय चौहान, देवेंद्र ठाकुर, राजेश शर्मा, दीपक राठौर, ममता, अनुराधा, सुरेंद्र रेटका, पवन वर्मा, रमेश चंदेल, जितेंद्र ब्रागटा, पवन हिमटा, महेश वर्मा, दिनेश मेहता, राम सिह जसवाल, राजेश्वर जसवाल और सचिव महेंद्रजीत बबलू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article