फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress candidate Pratibha started election campaign in CM Jairam's house

प्रतिभा सिंह बोलीं- उड़न खटोले में घूमते हैं सीएम, इसलिए नजर नहीं आती हैं खस्ताहाल सड़कें

Thu, 14 Oct 2021 10:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Oct 2021 10:03 PM IST
सार

 प्रतिभा सिंह ने सरोआ, केलोधार, थुनाग व जंजैहली में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। कहा कि खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी इस बात को मानते थे कि सराज का विकास पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ही देन है। आज इस क्षेत्र में सड़कों की खस्ता हालत को देखकर उन्हें बहुत दुख हुआ। 

विज्ञापन
Congress candidate Pratibha started election campaign in CM Jairam's house
कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने गुरुवार को सीएम जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र सराज में चुनावी हुंकार भरी। उन्होंने सरोआ, केलोधार, थुनाग व जंजैहली में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। कहा कि खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी इस बात को मानते थे कि सराज का विकास पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ही देन है। आज इस क्षेत्र में सड़कों की खस्ता हालत को देखकर उन्हें बहुत दुख हुआ। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद जयराम इन दिनों उड़न खटोले में ही घूमते हैं। इसीलिए उन्हें लोगों की सड़कों की समस्याएं नजर नहीं आ रही हैं। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है। भाजपा अपनी हार के डर से उपचुनाव से भागने का प्रयास कर रही थी पर अब उसे मजबूरी में उतरना पड़ा है। यह उपचुनाव भाजपा नेता रामस्वरूप के निधन के बाद हो रहा है। उनका निधन कैसे हुआ, किन हालात में हुआ, सरकार ने इसकी जांच नहीं करवाई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री यहां की जन आकांक्षाओं को पूरा करने में विफल रहे हैं। जयराम अपने कुछ गिने-चुने लोगों का ही विकास कर रहे हैं।  
विज्ञापन


सेना के पराक्रम पर कर रहे ओछी राजनीति
प्रतिभा ने भाजपा पर सेना के पराक्रम पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोगों का ज्वलंत मुद्दों से ध्यान हटाने की पूरी कोशिश की जा रही है। भाजपा इतिहास को बदलने का प्रयास भी कर रही है। रोहतांग सुरंग के निर्माण में कांग्रेस नेताओं का मुख्य योगदान रहा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की शिलान्यास पट्टिका तक को हटाकर भाजपा ने घटिया राजनीति को प्रदर्शित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरा इरादा यह नहीं, कारगिल युद्ध में तैनात रहे सैनिकों से माफी मांगती हूं : प्रतिभा 
मीडिया के दिए एक साक्षात्कार में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने कहा कि मेरा ये मानना है कि इस भावना से मैंने यह बात नहीं कही थी कि जिससे मैं किसी को आहत करूं या अपने सैनिकों का अनादर करूं। मेरा ऐसा कोई मकसद नहीं था। प्रतिभा सिंह ने कहा कि लेकिन इसे जिस तरीके से पेश किया गया, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर मुझसे से कोई गलत शब्द निकल गया हो तो उसके लिए मैं माफी मांगने को भी तैयार हूं। मैं हाथ जोड़ कर सभी सैनिकों से जो देश की रक्षा के लिए कारगिल युद्ध में तैनात थे, उन सबसे माफी मांगती हूं। मेरा कहने का मतलब व भाव ऐसे नहीं था, लेकिन इस मुद्दे को गलत तरीके से भुनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने पूर्व सैनिकों व सैनिकों की मदद करने के लिए कई कदम उठाए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed