फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress candidate files nomination from shimla seat for lok sabha election 2019

शिमला सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल ने किया नामांकन

Tue, 23 Apr 2019 09:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Apr 2019 09:41 PM IST
विज्ञापन
congress candidate files nomination from shimla seat for lok sabha election 2019
धनीराम शांडिल नामांकन करने जाते - फोटो : अमर उजाला

शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल ने मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश्वर गोयल के समक्ष 12:40 बजे अपना नामांकन पत्र भरा।

विज्ञापन


शांडिल के कवरिंग प्रत्याशी के रूप में शिमला के अमित नंदा ने भी नामांकन पत्र भर दिया है और उनकी पत्नी नाभा की पार्षद सिमी नंदा ने प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन


कर्नल धनी राम शांडिल के प्रस्तावक के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने नामांकन पत्र में हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांडिल का नामांकन भराने के लिए कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और विधायक विक्रमादित्य सिंह सहित कई नेता मौजूद रहे। शांडिल परचा भरने से पहले सुबह 10:30 बजे काली बाड़ी में पूजा-अर्चना करने पहुंच गए थे। 

इससे पहले पार्टी के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में पार्टी नेता और कार्यकर्ता जमा हुए और यहां से ये लोग पार्टी के झंडे लेकर एजी चौक तक गए। एजी चौक में शिमला, सोलन और सिरमौर से आए पार्टी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए।

इसके बाद सुबह 11:30 बजे बिना नारेबाजी करते जुलूस की शक्ल में पार्टी के लोग कर्नल धनीराम शांडिल के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी के दफ्तर की ओर चल पड़े। इस दौरान विक्रमादित्य और प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर भी शामिल हो गए।

जिला निर्वाचन अधिकारी के दफ्तर में पार्टी के कुछ नेताओं को भीतर प्रवेश करने दिया गया। इसके कुछ देर बाद पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा हाथ पकड़कर पहुंचे। इनके अलावा प्रभारी रजनी पाटिल और सह प्रभारी गुरकीरत सिंह भी साथ रहे।   

हिमाचल में चारों सीटों पर कांग्रेस जीतेगी : वीरभद्र

congress candidate files nomination from shimla seat for lok sabha election 2019
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल को बनाने से लेकर विकास करने तक में कांग्रेस की विशेष भूमिका रही है। प्रदेश के लोगों का कांग्रेस में पूरा विश्वास है। वीरभद्र सिंह ने विश्वास जताया कि इस बार लोकसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस चारों सीटों पर विजयी रहेगी। 

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूती के साथ लड़ रही : पाटिल
कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह से मजबूत है और लोकसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की चारों सीटों पर कांग्रेस की जीत तय है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कर्नल धनीराम शांडिल ईमानदार नेता हैं और उनकी जीत तय है। 

भाजपा को चारों सीटों पर देंगे मात : राठौर

congress candidate files nomination from shimla seat for lok sabha election 2019
धनी राम शांडिल के नामांकन में मौजूद दिग्गज - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि भाजपा की नीतियों से लोग परेशान हो चुके हैं। भाजपा से लोग निजात चाहते हैं। कांग्रेस के सभी नेता एकजुट होकर प्रचार कर रहे हैं और चारों सीटों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित नहीं है। भाजपा के नेता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में आ रहे हैं। 
 
हर चुनाव में होती है चुनौती : कर्नल शांडिल
शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनी राम शांडिल ने नामांकनपत्र भरने के बाद कहा कि हर चुनाव में चुनौती होती है। इस बार चुनौती का मुकाबला किया जाएगा और जीत पार्टी की ही होगी। वह केंद्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed