{"_id":"663a5b8a5aa9bcafc4031012","slug":"congress-candidate-anand-sharma-said-central-government-deceived-the-youth-with-agniveer-scheme-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anand Sharma: कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा बोले- सरकार बनते ही अग्निवीर योजना को किया जाएगा खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anand Sharma: कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा बोले- सरकार बनते ही अग्निवीर योजना को किया जाएगा खत्म
Tue, 07 May 2024 10:21 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 07 May 2024 10:21 PM IST
सार
कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने अग्निवीर योजना पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के सत्तासीन होते ही इस योजना को खत्म कर पहले की तरह ही सैनिकों की तैनाती होगी।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने अग्निवीर योजना शुरू कर युवाओं से छलावा किया है। कांग्रेस सरकार के सत्तासीन होते ही इस योजना को खत्म कर पहले की तरह ही सैनिकों की तैनाती होगी। यह बात चंबा में आयोजित प्रेसवर्ता में कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने बात कही।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कहा कि अग्निवीर योजना के तहत सेना में जाने वाले जवान आधुनिक हथियारों को चलाना तक नहीं सीख पाते। उन्हें सेवानिवृत्ति पर 11 लाख मिलेंगे। इसमें आधे से अधिक पैसा उसकी पगार से ही कटेगा। इसके अलावा यदि किसी अग्निवीर जवान की मृत्यु होती है तो उसे शहीद तक का दर्जा नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद चंबा-चुवाड़ी, चैहणी सुरंग, होली उतराला सुरंग को धरातल पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व सांसद किशन कपूर पर तंज कसते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने कहा कि चंबा के जमाई होने के नाते जिन्हें चार विधानसभा क्षेत्रों से लोगों ने एक लाख मतों से लीड दिलवाकर संसद भेजा। देह एक बार भी मुड़कर चंबा नहीं आए। उन्होंने कहा कि जो यह कहता है कि आनंद शर्मा शिमला से हैं, कहां से है। मेरे पास ऐसी लंबी फेहरिस्त है जिसमें मैं मोदी से शुरू करूंगी फिर पता नहीं कहां तक जाऊंगी। आनंद शर्मा के जिला मुख्यालय चंबा पहुंचने पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन