फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress amla rakesh kaliya controversy

कालिया ने दिखाए तेवर, सरकार को दी चेतावनी

Tue, 09 Sep 2014 08:34 AM IST
Updated Tue, 09 Sep 2014 08:34 AM IST
विज्ञापन
congress amla rakesh kaliya controversy

सीपीएस का पद छोड़ने के बाद राकेश कालिया ने अब सरकार की ओर से मनोनीत अन्य समितियों से भी किनारा कर लिया है। कांग्रेस सरकार और संगठन में गगरेट हलके की कथित उपेक्षा का नतीजा है कि कालिया का सियासी गुब्बार फूट पड़ा है और वह अपने ही संगठन के खिलाफ हो गए हैं।

विज्ञापन


गगरेट से विधायक राकेश कालिया ने कहा कि वह अपने स्टैंड पर कायम हैं। उनका कहना है कि संगठन और सरकार में उनके समर्थकों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। कुछ लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। अगर उन्हें जल्द बहाल नहीं किया गया तो वह कोई और कठोर कदम भी उठा सकते हैं।
विज्ञापन


बकौल राकेश कालिया मेरे लिए संगठन के साथ-साथ गगरेट की जनता और कार्यकर्ता और उनके हित सर्वोपरि हैं। वहीं, जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी का कहना है कि कांग्रेस जिले में एकजुट है। अगर किसी तरह का मनमुटाव होगा भी तो वह प्रदेश स्तरीय मसला है। इसका समाधान प्रदेश स्तर पर ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रमादित्या की दखलअंदाजी से हैं खफा

congress amla rakesh kaliya controversy

कालिया ने युकां अध्यक्ष व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य की ओर से सरकार के निर्णयों में अनावश्यक दखल की बात कही है। इसी वजह से कालिया ने सीपीएस के पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी है।

हिमाचल के कांग्रेस नेताओं में ‘इस्तीफों’ का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। मुख्य संसदीय सचिव राकेश कालिया के कई कमेटियों से इस्तीफे के बाद फिर से पार्टी के भीतर की सियासत गरमा गई है।

कालिया ने राज्य सरकार में मुख्य संसदीय सचिव बनने के थोड़े समय के बाद ही यह पद छोड़ दिया था। अब उनके नए इस्तीफों से सियासत गरम हो गई है। जीएस बाली और कौल सिंह ठाकुर के इस्तीफे भी खूब चर्चा में रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed