फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress aggitation in shimla

लखीमपुर खीरी कांड से शिमला शहर में उबाल

Tue, 05 Oct 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Congress aggitation in shimla
कांग्रेस ने डीसी दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन, बोले-उत्तर प्रदेश में चल रहा है जंगलराज
विज्ञापन

क्रॉसर
प्रियंका गिरफ्तारी पूरी तरह आलोकतांत्रिक : राठौर
निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की गाड़ी से कुचलकर हत्या करने और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा की गिरफ्तारी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को शिमला में कांग्रेस ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
जिला कांग्रेस कमेटी शहरी जितेंद्र चौधरी की अगुवाई में डीसी कार्यालय के बाहर जुटे कार्यकर्ताओं ने इस दौरान केंद्र और यूपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने भी मौजूद रहे। प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में केंद्रीय मंत्री के बेटे ने चार किसानों को गाड़ी से कुचल कर मार डाला। भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश में जंगलराज है। लखीमपुर खीरी की घटना से यह साफ हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने उत्तर प्रदेश में प्रियंका वाड्रा की गिरफ्तारी को आलोकतांत्रिक बताया। कहा कि भाजपा देश में लोकतंत्र का गला घोंट रही है। उत्तर प्रदेश में विपक्षी नेताओं को जाने से रोकने से साफ है कि भाजपा अपने गुनाहों को छिपाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने किसानों की हत्या के लिए सीधे तौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को जिम्मेदार ठहराया। आरोप लगाया कि इस हत्याकांड में शामिल मंत्री के बेटे ने घटना से चंद रोज पूर्व किसान आंदोलन को कुचलने की सार्वजनिक रूप से धमकी दी थी। बावजूद इसके प्रशासन ने इस पर कार्रवाई नहीं की। यदि ऐसा किया होता तो किसानों की हत्या नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने हत्याकांड को पूर्व सुनियोजित करार दिया। राठौर ने कहा कि देश में तीन काले कृषि कानून के खिलाफ किसान एक साल से आंदोलनरत हैं। केंद्र सरकार आंदोलन को दबाने के हथकंडे अपना रही है। कांग्रेस किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने देगी। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा हमेशा ही किसान-बागवान विरोधी रही है। प्रदेश में भी बागवानों पर गोलियां चलाई गई थीं। इसमें तीन बागवान शहीद हुए थे। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल और शहरी कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने भी किसानों की हत्या पर रोष जताया। उन्होंने इस मामले में निष्पक्षता से कार्रवाई करने और दोषियों को सजा देने की मांग की।

प्रदर्शन में यह रहे शामिल
प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक आदर्श सूद, केहर सिंह खाची, हरिकृष्ण हिमराल, अमित नंदा, बलदेव ठाकुर, प्रदीप वर्मा, किरण धांटा, शशि बहल, रामकृष्ण शांडिल, वनिता वर्मा, आनंद कौशल, आकाश सैनी, अमित, राहुल मेहरा, बलदेब पुरी, श्रीकांत शर्मा, राजेश वर्मा, मुकुल गुप्ता, भूपेंद्र कंवर, अतर सिंह, किरण शर्मा और मीरा शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed