{"_id":"60e8945c8ebc3e9eae7e9c69","slug":"conductor-suspend-in-shimla-shimla-news-sml3763892175","type":"story","status":"publish","title_hn":"टल्ली होकर ड्यूटी पर पहुंचा वॉल्वो का कंडक्टर, सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टल्ली होकर ड्यूटी पर पहुंचा वॉल्वो का कंडक्टर, सस्पेंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएसबीटी से दिल्ली जाने जा रही थी बस, परिचालक के कारनामे से पौना घंटा देरी से गई बस
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। आईएसबीटी शिमला से वीरवार देररात दिल्ली के लिए रवाना हो रही वॉल्वो बस का कंडक्टर टल्ली हालत में पकड़ा गया। यह बस रात नौ बजे आईएसबीटी से दिल्ली के लिए रवाना होती है। बाकी दिनों की तरह वीरवार देर रात नौ बजे तक बस में सवारियां बैठ गईं। इसमें कई सैलानी भी सवार हो गए।
बस का चालक तो तैयार था लेकिन कंडक्टर नशे की हालत में कंट्रोल रूम में घूम रहा था। यह घर से ही टल्ली होकर ड्यूटी पर पहुंचा था। इसकी हालत देखने के बाद कर्मचारियों ने प्रबंधन को सूचना दी। बाद में पुलिस की मदद से टल्ली कंडक्टर को मेडिकल के लिए ले जाया गया। इन सबके बीच बस भी करीब पौना घंटा लेट हो गई जिससे सवारियां परेशान थीं। कर्मचारियों ने आनन-फानन में एक अन्य परिचालक को दिल्ली जाने के लिए तैयार करवाया। इसके बाद रात पौने दस बजे बस को दिल्ली के लिए रवाना किया गया। दूसरी ओर टल्ली कंडक्टर का मेडिकल करवाया गया। इसमें इसके शराब पीने की पुष्टि हो गई। रिपोर्ट के आधार पर एचआरटीसी ने कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया है। डीएम पवन शर्मा ने बताया कि वॉल्वो का परिचालक नशे की हालत में ड्यूटी पर आया था जिसका मेडिकल करवाया है। इसे सस्पेंड भी कर दिया है।