Hamirpur: 144 रुपये का टांका लगाने पर एचआरटीसी डिपो हमीरपुर का परिचालक निलंबित, एक होगा चार्जशीट
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर के डिप्टी डीएम राजकुमार पाठक की अगुवाई में निरीक्षण दस्ते ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने सुजानपुर के पौहंज में इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में एचआरटीसी बस के परिचालक को 144 रुपये का टांका लगाना महंगा पड़ गया है। मामले में परिचालक को निलंबित कर दिया गया है। वहीं 72 रुपये का टांका लगाते हुए भी हमीरपुर-कश्मीर रूट पर एक परिचालक पकड़ा गया है। इस कंडक्टर को जल्द ही चार्जशीट किया जाएगा। परिचालकों ने बस में सवार एक भी सवारी का टिकट नहीं काटा था जिस पर यह कार्रवाई की गई है। एक माह पूर्व भी हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर डिपो में कार्यरत एक परिचालक को निलंबित किया गया था। इस परिचालक पर भी टांका लगाने का आरोप था। नियमों के मुताबिक बस में सफर के दौरान टिकटों में 100 रुपये से अधिक का अंतर पाए जाने पर कर्मचारियों को तुरंत निलंबित कर दिया जाता है।
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर के डिप्टी डीएम राजकुमार पाठक की अगुवाई में निरीक्षण दस्ते ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने सुजानपुर के पौहंज में इस कार्रवाई को अंजाम दिया। हमीरपुर से जंदरु वाया सुजानपुर बस रूट पर तैनात परिचालक पर यह कार्रवाई की गई है। इस बस में कुल छह सवारियां बैठी थीं। पौहंज नामक स्थान पर निरीक्षण दस्ते ने गाड़ी को जांच के लिए रुकवाया। इस दौरान किसी भी सवारी के पास टिकट नहीं था। जांच में पाया गया कि यात्रियों के टिकट के पैसे लिए गए थे लेकिन टिकट नहीं दिया गया था। वहीं, हमीरपुर-कश्मीर रूट पर टिकट न काट कर 72 रुपये का टांका लगाया था। इस परिचालक को भी जल्द चार्जशीट कर दिया जाएगा। पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर के डिप्टी डीएम राजकुमार पाठक ने कहा कि परिचालक की तरफ से किराया लेकर सवारियों को टिकट नहीं दिए गए थे। 144 रुपये का अंतर पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।