{"_id":"6a89ac3b93ce8b6148072cb4","slug":"condition-of-the-main-road-in-the-shimla-industrial-area-worsens-during-the-rainy-season-shimla-news-c-19-sml1002-774277-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बरसात में शिमला औद्योगिक क्षेत्र \nकी मुख्य सड़क की हालत खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बरसात में शिमला औद्योगिक क्षेत्र की मुख्य सड़क की हालत खराब
विज्ञापन
गड्ढों भरी सड़क पर सफर करना हुआ जोखिम भरा
सड़क से पानी की निकासी की व्यवस्था में सुधार की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला के औद्योगिक क्षेत्र खैरा चौकी की पहले से खस्ताहाल सड़क बरसात के कारण और खराब हो गई है। सड़क पर दुपहिया वाहन चालकों के लिए सुरक्षित सफर करना किसी चुनौती से कम नहीं है।
वहीं सामान लोड कर चलने वाले वाहनों के लिए भी यह सड़क खतरनाक बनी हुई है। इस औद्योगिक क्षेत्र का उपयोग आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी करते हैं। इनके लिए भी खराब सड़क से गुजरना मुश्किल हो रहा है। यहां चल रहे ऑटोमोबाइल कंपनियों के शोरूम और सर्विस सेंटर सहित अन्य उद्योगों में काम करने के लिए रोज सैकड़ों कर्मचारी आते-जाते हैं। बस सुविधा न होने के कारण उन्हें मजबूरन अपने निजी दुपहिया वाहनों से ही सफर करना पड़ता है। इनके लिए इस खराब सड़क से रोज गुजरना काफी कठिन हो गया है। बारिश होने पर सड़क की हालत और भी खराब हो जाती है। गड्ढों में पानी भर जाने से हमेशा हादसों का डर बना रहता है। पंचायत थड़ी की प्रधान आशा कश्यप ने जिला उद्योग विभाग से मांग की है कि सड़क की इस बदहाली को सुधारा जाए।
उन्होंने यह भी मांग उठाई है कि सड़क से पानी की निकासी की उचित व्यवस्था की जाए। स्थानीय निवासी गीता राम और मेद राम ने कहा कि सड़क से बहने वाले पानी से उनकी जमीन और भवन तक को नुकसान पहुंच रहा है, जिससे खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि इसी सड़क से पवाड़ गांव के लोगों का भी आना-जाना होता है। इसलिए सड़क की दशा सुधारने के साथ ही पानी की निकासी के लिए नालियां बनाई जाएं। यहां चल रहे उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारियों और उद्योगपतियों ने सड़क की मरम्मत और रखरखाव की मांग की है, ताकि उनकी परेशानी कम हो सके। वहीं, जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक संजय कंवर ने कहा कि विभाग से बजट मांगा गया है और इसके आते ही सड़क की हालत सुधार दी जाएगी।