{"_id":"63932632895b5af5ee948d1b1d0911a7","slug":"computer-teachers-protest-at-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी को एक्सटेंशन देने पर भड़के कंप्यूटर शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी को एक्सटेंशन देने पर भड़के कंप्यूटर शिक्षक
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 16 Oct 2015 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी कंपनी को एक्सटेंशन देने के विरोध में लामबंद कंप्यूटर शिक्षक सड़क पर उतर आए हैं। सरकार से लगातार मिल रहे आश्वासनों से तंग आकर शुक्रवार को प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ ने शिक्षा निदेशालय और उपायुक्त दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
सचिवालय से लेकर निदेशालय तक बैठी अफसरशाही पर मांगों को जानबूझ कर अनसुना करने का आरोप लगाया। कंप्यूटर शिक्षक संघ के अध्यक्ष रोशन मेहता ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा मुख्यमंत्री ने निजी कंपनी को दी एक्सटेंशन को रदद करने और कंप्यूटर शिक्षकों के लिए पॉलिसी बनाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
बावजूद अफसरशाही मनमानी कर रही है। मुख्यमंत्री के आदेशों को माना नहीं जा रहा है। उच्च पदों पर बैठे अफसर सरकार को गुमराह करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा 15 अक्तूबर तक एक्सटेंशन रद्द करने और पालिसी बनाने का मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक इस संदर्भ में कुछ भी नहीं हुआ है। इसको लेकर कंप्यूटर शिक्षकों में रोष है।
विज्ञापन
जारी रहेगा कक्षाओं का बहिष्कार
उन्होंने बताया कि जब तक कंपनी की एक्सटेंशन रद्द नहीं होगी, तब तक कक्षाओं का बहिष्कार जारी रहेगा। शिक्षक संघ ने अपनी मांगों को अतिरिक्त निदेशक उच्च शिक्षा डा. अमरदेव और अतिरिक्त उपायुक्त शिमला युनूस को मांग पत्र भी सौंपा। निजी कंपनी को एक्सटेंशन देने के विरोध में कंप्यूटर शिक्षक 28 सितंबर से कक्षाओं का बहिष्कार कर रहे हैं।
प्रदेश के 1248 स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा ठप हो गई है। आउट सोर्सिंग पर तैनात 1441 कंप्यूटर शिक्षक निजी कंपनी को एक्सटेंशन देने का विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन में जगदीश, अनिल, दिनेश, खेमराज, रवि, मनोज, राकेश, राजेश, अंजय राणा, वीरेंद्र, कपिल, मीना कुमारी, अंजना, हेमलता, भीष्मा, किरण, तजेद्र, संतोष, दुनीचंद, सत्या, संजीव, रमेश और भीम सिंह मौजूद रहे।