फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   computer teacher protest outside secretariat

सचिवालय के बाहर गरजे कंप्यूटर शिक्षक, बारिश में भी डटे रहे

Fri, 12 Aug 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 12 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
computer teacher protest outside secretariat

कंप्यूटर शिक्षकों के लिए नीति बनाने की मांग को लेकर राज्य सचिवालय के बाहर प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ ने प्रदर्शन किया। सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक कंप्यूटर शिक्षकों ने छोटा शिमला बस स्टॉप पर जमकर नारेबाजी की। मूसलाधार बारिश के बावजूद शिक्षक नाइलेट कंपनी को दी गई एक साल की एक्सटेंशन का विरोध करते रहे।

विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने जा रहे शिक्षकों को पुलिस कर्मियों ने सचिवालय गेट से वापस लौटा दिया। दोपहर बाद ढाई बजे कंप्यूटर शिक्षकों ने नाइलेट कंपनी के आफिस के बाहर भी नारेबाजी की। वीरवार को राज्य सचिवालय शिमला के बाहर कंप्यूटर शिक्षकों ने प्रदर्शन कर नाइलेट कंपनी को एक साल की एक्सटेंशन देने का विरोध करते हुए मांगें पूरी नहीं होने तक स्कूलों में नहीं जाने का फैसला लिया।
विज्ञापन


शिक्षकों ने पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर मुख्यमंत्री को गुमराह करने का आरोप लगाया। संघ के अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने बताया कि 39 दिनों से कंप्यूटर शिक्षक क्रमिक अनशन पर बैठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

1100 स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा ठप

computer teacher protest outside secretariat

प्रदेश के 1100 स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा ठप है। सालों से सरकारी स्कूलों में सेवाएं देरहे कंप्यूटर शिक्षकों के भविष्य की सरकार परवाह नहीं कर रही है। शिक्षकों का शोषण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के अफसरों का कंप्यूटर शिक्षकों को लेकर नकारात्मक है। कंप्यूटर शिक्षकों ने सरकार से उन्हें शिक्षा विभाग में मर्ज करने की मांग की है।

ये रहे मौजूद
कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रेस सचिव राजेश शर्मा, दिनेश धमार्णी, गंगा सिंह ठाकुर, गगन दीप शर्मा, धनपत, हेमलता, शीतल, रमेश ठाकुर, संजय पटियाल, संदीप मिन्हास, पदम देव, अश्वनी शर्मा सहित कई अन्य मौजूद रहे।

बुधवार तक मई-जून का वेतन देने का फैसला
उधर, नाइलेट कंपनी के अधिकारियों के साथ हुई कंप्यूटर शिक्षकों की बैठक में बुधवार तक बीते मई और जून महीने का वेतन देने का फैसला हुआ। बीते साल सितंबर महीने की तनख्वाह को लेकर शिक्षा निदेशालय में जाकर निदेशक उच्च शिक्षा के साथ बैठक करने पर सहमति बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed