{"_id":"669f9bf3881e964b8f00c690","slug":"complete-the-work-of-bharatmala-project-soon-mp-suresh-kashyap-raised-the-issue-in-lok-sabha-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: भारतमाला परियोजना का काम जल्द पूरा करें, सांसद सुरेश कश्यप ने लोकसभा में उठाया मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: भारतमाला परियोजना का काम जल्द पूरा करें, सांसद सुरेश कश्यप ने लोकसभा में उठाया मुद्दा
Tue, 23 Jul 2024 05:33 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 23 Jul 2024 05:33 PM IST
सार
कश्यप ने कहा कि अभी तक इस परियोजना का मात्र 30 से 35 प्रतिशत कार्य ही पूर्ण हुआ है। यह फोरलेन हरियाणा और हिमाचल दो राज्यों से होकर जाने वाला है।
विज्ञापन
सांसद सुरेश कश्यप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सांसद सुरेश कश्यप ने लोकसभा के शून्यकाल में कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र में बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ बहुत महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र है। यहां के लिए भारत माला परियोजना के तहत फोरलेन की स्वीकृति हुई है। 2021 में इस कार्य को प्रारंभ किया था। लगभग 469 करोड़ रुपये इसके लिए स्वीकृत हुए हैं। इस वर्ष ही इसका काम पूर्ण होना है।
विज्ञापन
कश्यप ने कहा कि अभी तक इस परियोजना का मात्र 30 से 35 प्रतिशत कार्य ही पूर्ण हुआ है। यह फोरलेन हरियाणा और हिमाचल दो राज्यों से होकर जाने वाला है। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण और कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। इस क्षेत्र में ट्रैफिक की भारी समस्या है। बार-बार यातायात अवरुद्ध हो रहा है। इसके कारण स्थानीय और क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने भूतल परिवहन मंत्री और केंद्र सरकार से निवेदन किया कि यह काम शीघ्र पूरा किया जाए।
विज्ञापन