फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   complete construction work befotre 31 march

31 मार्च तक पूरे करें स्मार्ट सिटी के काम : भारद्वाज

Thu, 11 Nov 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
complete construction work befotre 31 march
31 मार्च तक पूरे करें स्मार्ट सिटी के काम : भारद्वाज
विज्ञापन

शिमला। राजधानी में स्मार्ट सिटी और अम्रुत मिशन के तहत करवाए जा रहे कामों की समीक्षा के लिए शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने वीरवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मंत्री ने कहा कि अम्रुत और स्मार्ट सिटी मिशन के तहत अधिकतर कार्य अगले साल 31 मार्च तक पूरे हो जाएंगे। इनमें पार्किंग और फुटओवर ब्रिज बनाने के काम भी पूरे हो जाएंगे। मंत्री ने कहा कि गिरि नदी में गाद की समस्या के समाधान के लिए लगाया गया ट्यूबसेटलर 15 दिसंबर तक काम करना शुरू कर देगा।
मंत्री ने कहा कि शहर कि सड़कों को चौड़ा करने और छोेटे पार्किंग स्थल विकसित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। अम्रुत मिशन के तहत 150 गाड़ियों की क्षमता वाली पार्किंग का काम 31 मार्च 2022 तक पूरा हो जाएगा। मंत्री ने संजौली चौक ओवर ब्रिज को 31 मार्च 2022 और संजौली महाविद्यालय के नीचे बन रहे ओवर ब्रिज को अगले माह तक पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री ने संजौली फुट ओवर ब्रिज में रैंप बनाने और एक्सेलरेटर की संभावना तलाशने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने रानी लक्ष्मी बाई पार्क को बड़े शहरों के एम्यूजमेंट पार्क की तर्ज पर विकसित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पार्क में सेल्फी प्वाइंट और बच्चों के खेलने के लिए जरूरी सामान लगा कर विकसित करने को कहा गया है। बैठक में शिमला शहर के पांच वार्डों में 24 घंटे पानी की सप्लाई कि योजना को लेकर भी चर्चा हुई। कहा कि 15 दिसंबर तक 24 घंटे पानी मिलना शुरू हो जायेगा। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करीब एक हजार करोड़ के कार्य शिमला में किए जाएंगे जिनमें से अधिकतर पर कार्य जारी है। बैठक में शहरी विकास विभाग के निदेशक मनमोहन शर्मा, शिमला नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed