फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   complaints on web portal to cm jairam thakur

सीधे सीएम तक पहुंचेगी अब जनता की शिकायत, वेबसाइट में हुआ बदलाव

Wed, 18 Jul 2018 01:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 18 Jul 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
complaints on web portal to cm jairam thakur

सरकार की वेबसाइट के जरिये लोग अपनी शिकायतों और मांगों को सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचा सकेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय एनआईसी के साथ मिलकर वेबसाइट में कुछ बदलाव करने जा रहा है। इसके बाद राइट टू सीएम फीचर की शिकायतें सीधे मुख्यमंत्री को ही मिला करेंगी।

विज्ञापन


शिकायतों को पढ़ने के बाद मुख्यमंत्री ही तय करेंगे कि किस विभाग से शिकायत की जांच या उस पर कार्रवाई करवानी हैं। दरअसल, सरकार की वेबसाइट हिमाचल डॉट एनआईसी डॉट इन पर अभी राइट टू सीएम फीचर तो है लेकिन उसमें क्लिक करने पर केवल सुझाव ही मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजे जा सकते हैं।
विज्ञापन


शिकायत करने के लिए राइट टू फीचर के जरिये ई-समाधान की साइट पर शिकायतकर्ता डायवर्ट हो जाता है। जहां से वह मुख्यमंत्री के बजाय विभाग को शिकायत चली जाती है। इससे शिकायत करने वाले को भी यह भ्रम रहता है कि मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली शिकायत का नंबर कराना होगा दर्ज

complaints on web portal to cm jairam thakur

विभागों की लापरवाही और मुख्यमंत्री की छवि को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने अब इस फीचर को अपने अधीन करने की कवायद शुरू की है। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार आईटी विंग ने इसपर काम भी शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि अगले महीने से यह फीचर शुरू हो जाएगा जिसके बाद शिकायतों को खुद पढ़कर मुख्यमंत्री कार्रवाई के लिए निर्देश देंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय का आईटी सेल जो फीचर तैयार कर रहा है उसमें किसी समस्या की पहली शिकायत करने की व्यवस्था नहंी होगी। लोगों को पहली शिकायत ई समाधान या अन्य साधनों से विभागों या सरकार को करनी होगी। अगर शिकायत का समाधान नहीं होता है तो वह अपनी शिकायत संख्या के साथ मुख्यमंत्री को शिकायत कर सकेगा। जिसके बाद मुख्यमंत्री कार्रवाई को लेकर निर्णय ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed