फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   complaint on 1916 for bad roads and tiring in shimla city.

टारिंग में लीपापोती दिखे तो इस नंबर पर करें शिकायत

Sat, 28 May 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 28 May 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
complaint on 1916 for bad roads and tiring in shimla city.
सड़कों की टारिंग के काम में अगर लापरवाही बरती जा रही है तो इसकी शिकायत एमसी के हेल्पलाइन नंबर 1916 पर करें। - फोटो : अमर उजाला

शिमला शहर में चल रहे सड़कों की टारिंग के काम में अगर लापरवाही बरती जा रही है तो इसे देख कर भी अनदेखा न करें। नगर निगम को कोसने की जगह तुरंत इसकी शिकायत एमसी के हेल्पलाइन नंबर 1916 पर करें।

विज्ञापन


नगर निगम की टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर काम का जायजा लेगी। अगर काम संतोषजनक नहीं पाया गया तो संबंधित ठेकेदार से काम वापिस लेकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर ने लोगों से यह अपील शनिवार को टारिंग कार्य का निरीक्षण करने के बाद दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टारिंग के काम में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नगर निगम अपने स्तर पर टारिंग कार्य का निरंतर निरीक्षण कर रहा है। बावजूद इसके शहर के लोग भी अपनी शिकायतें और सुझाव नगर निगम को दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप महापौर टिकेंद्र पंवर ने बताया कि इस सीजन में 50 से अधिक सड़कों की टारिंग की जानी है। बीस सड़कों पर काम प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि 15 दिनों के भीतर अधिकतर सड़कों की टारिंग का काम पूरा हो जाएगा। शनिवार को उपमहापौर ने कोटशेरा सड़क, समरहिल एमआई रूम सड़ग और अन्नाडेल गवाही सड़क निरीक्षण किया। उन्होंने टारिंग के कार्य को संतोषजनक बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed