फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   compensation to land owners for power projects in himachal

बिजली प्रोजेक्टों के हर प्रभावित को मुआवजा देगी सरकार

Fri, 26 Feb 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 26 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
compensation to land owners for power projects in himachal

प्रदेश सरकार अपने पावर प्रोजेक्टों की स्थापना के दौरान प्रभावित होने वाले लोगों को हर हाल में मुआवजा देगी। शुक्रवार को बहुउद्देशीय परियोजना एवं ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया ने विधानसभा में यह बात कही। स्पष्ट किया कि सरकार हर प्रोजेक्ट के दौरान प्रभावित होने वाले हर व्यक्ति को चिह्नित कर उसे मुआवजा देती है।

विज्ञापन


फिर भी अगर कुछ पात्र लोग प्रभावित होने के बाद भी वंचित रह गए हैं तो उन्हें भी रिव्यू के बाद मुआवजा दिया जा सकता है। शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान चुराह से विधायक हंसराज ने सरकार की चमेरा चरण 1 योजना के निर्माण के दौरान प्रभावित हुए लोगों को मुआवजा देने के संदर्भ में सवाल पूछा था।
विज्ञापन


उनका कहना था कि सरकार ने अभी तक प्रभावित लोगों को मुआवजा नहीं दिया। यही वजह है कि उन्हें कोर्ट के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इस सवाल पर ऊर्जा मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस योजना के दौरान 262 परिवार आधिकारिक रूप से प्रभावित हुए जिन्हें सरकार ने मकान और कृषि उपयोग भूमि देकर मुआवजा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर भी अगर कुछ लोग प्रभावित हुए हैं तो स्थानीय विधायक अगर सूचित करते हैं तो कमेटी गठित कर पात्र प्रभावितों को चिह्नित कर लेंगे। वहीं कार्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी और एलएडीएफ के पैसे के खर्च को लेकर भी


ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रभावित लोगों और उनके स्थायीकरण के लिए इस पैसे के इस्तेमाल को सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष ने भी हर कंपनी द्वारा एलएडीएफ जमा कराना सुनिश्चित कराने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed