{"_id":"6846feae2901098fba0536d3","slug":"companys-managing-director-gets-one-year-imprisonment-in-cheque-bounce-case-shimla-news-c-19-sml1001-548876-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चेक बाउंस मामले में कंपनी के प्रबंध निदेशक को एक साल कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चेक बाउंस मामले में कंपनी के प्रबंध निदेशक को एक साल कैद
विज्ञापन
एक्सकलूसिव
प्रदेश वित्तीय निगम से लिया था 3.50 करोड़ रुपये का ऋण, अदालत ने 32.60 लाख रुपये का जुर्माना भी चुकाना होगा
न्यायाधीश प्रवीण गर्ग ने ट्रायल कोर्ट का फैसला रखा बरकार
दीपक मेहता
शिमला। सत्र न्यायालय ने चेक बाउंस मामले में मैसर्स अनुराग फार्मास्यूटिकल्स (पी) लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एसबी सिंह को एक साल कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा 32.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
न्यायाधीश प्रवीण गर्ग ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ट्रायल कोर्ट) के 8 अगस्त 2022 के दोष सिद्ध के निर्णय और सजा के आदेश को बरकरार रखते हुए यह फैसला सुनाया है। साथ ही दोषी को ट्रायल कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण करने के आदेश दिए हैं। अपीलकर्ता दोषी एसबी सिंह ने ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी। अब अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने भी चेक बाउंस मामले की पुष्टि करते हुए अपील को खारिज किया है।
यह मामला साल 2007 में हिमाचल प्रदेश वित्तीय निगम का है। निगम ने मैसर्स अनुराग फार्मास्यूटिकल्स के पक्ष में 3.50 करोड़ की सीमा तक सावधि ऋण स्वीकृत किया। इसका उद्देश्य कंपनी के प्लॉट नंबर 151, झाड़माजरी तहसील बद्दी जिला सोलन में एक इकाई स्थापित करना था। ऋण राशि की अदायगी करने के लिए एसबी सिंह ने एक व्यक्ति के साथ मिलकर 10 नवंबर 2009 को ऋण समझौता किया। आरोप लगे कि निगम की ओर से अधिकतम सुविधा और रियायत दिए जाने के बावजूद दोषी ने जानबूझ कर बकाया राशि की अदायगी नहीं की।
विज्ञापन
दोषी निगम के पक्ष में नए ऋण समझौते की शर्तों के अनुसार वित्तीय अनुशासन बनाए रखने में विफल रहा। 31 मार्च 2012 तक कुल बकाया ब्याज सहित, 3,90,13,493 रुपये थी। 28 फरवरी 2012 को देनदारी को चुकाने के लिए पंजाब नेशनल बैंक बद्दी शाखा के नाम से 20 लाख की राशि का एक चेक जारी किया। लेकिन 12 मार्च को धन अपर्याप्त होने के कारण चेक अस्वीकृत कर दिया गया। कानूनी नोटिस के बावजूद भी आरोपी भुगतान करने में विफल रहा। इसके बाद ऋण न चुकाने पर शिकायतकर्ता ने अदालत के समक्ष केस दायर किया था। इसी दौरान आरोपी ने खुद को निर्दोष बताया और मुकदमे की मांग की। न्यायालय में केस के दौरान दोनों पक्षों की ओर से दलीलें दी गईं और सबूतों के आधार पर एसबी सिंह को एक साल कैद की सजा और 32.60 लाख रुपये का मुआवजा अदा करने की सजा सुनाई थी। सत्र न्यायालय ने निर्देश दिए हैं कि दोषी एक महीने के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो ट्रायल कोर्ट 8 अगस्त 2022 के सजा के आदेश को निष्पादित करने के लिए स्वतंत्र है।