{"_id":"666319e590c931ee2309e1af","slug":"company-lifts-ban-city-residents-will-be-able-to-get-new-water-connections-shimla-news-c-19-sml1001-362497-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कंपनी ने हटाई रोक, शहरवासी \nले सकेंगे पानी के नए कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कंपनी ने हटाई रोक, शहरवासी ले सकेंगे पानी के नए कनेक्शन
विज्ञापन
गर्मी और आचार संहिता के चलते कंपनी ने नए कनेक्शन देने पर लगाई थी रोक, अब सोमवार से आवेदन कर सकेंगे लोग
निर्माण कार्याें के लिए मिलने वाले कनेक्शन पर जारी रहेगी रोक
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। राजधानी में पानी के नए कनेक्शन देने पर लगी रोक हट गई है। पेयजल कंपनी ने इसी माह से शहर में पानी के घरेलू कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है। इसमें जिन लोगों ने फरवरी से लेकर मई तक आवेदन किए थे उन्हें नए कनेक्शन मिल जाएंगे।
इसके अलावा शहर के अन्य लोग भी सोमवार से नए कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि निर्माण कार्यों के लिए अभी नए कनेक्शन लेने पर रोक जारी रहेगी। पेयजल कंपनी के अनुसार परियोजनाओं के घटते को देखते हुए फिलहाल इन कनेक्शन पर रोक रहेगी। बरसात शुरू होने पर जुलाई से निर्माण कनेक्शन भी शुरू किए जा सकते हैं। शिमला शहर में अभी पानी के करीब 35 हजार उपभोक्ता हैं। इनमें 25 हजार घरेलू उपभोक्ता हैं। हर साल कनेक्शन लेने के लिए 500 से ज्यादा नए आवेदन कंपनी के पास पहुंचते हैं। गर्मियों के दिनों में पानी की कमी को देखते हुए कंपनी नए कनेक्शन नहीं देती। इस बार गर्मी और आचार संहिता के चलते नए कनेक्शन पर रोक लगाई गई थी। अब बारिश के बाद परियोजनाओं के जलस्तर में सुधार होने पर घरेलू कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है।
लोग ले सकेंगे घरेलू कनेक्शन : एजीएम
पेयजल कंपनी के एजीएम पीपी शर्मा ने कहा कि शहरवासी घरेलू कनेक्शन के लिए अब आवेदन कर सकते हैं। कंपनी नए कनेक्शन देगी। निर्माण कार्याें के लिए मिलने वाले कनेक्शन पर अभी रोक जारी रहेगी।
विज्ञापन
शहर के ढली में सबसे बड़ा टैंक तैयार
शिमला शहर का सबसे बड़ा जल भंडारण टैंक ढली में बनकर तैयार हो गया है। दस एमएलडी यानि एक करोड़ लीटर पानी की क्षमता वाले इस टैंक को अब जल्द भरने की तैयारी है। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने भी इस बारे में कंपनी के अधिकारियों से रिपोर्ट ली है। इससे पहले संजौली में शहर का सबसे बड़ा टैंक बना था। इसकी क्षमता करीब सात एमएलडी है।