फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Drinking water company Shimla: On technical positions in the company will give promotion to employees

Drinking water company: कंपनी में तकनीकी पदों पर कर्मचारियों को देंगे प्रमोशन

Wed, 28 Sep 2022 04:32 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Wed, 28 Sep 2022 04:32 PM IST
सार

 नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को आयुक्त आशीष कोहली और कंपनी के एमडी पंकज ललित के साथ हुई कर्मचारियों की बैठक में इस मांग पर सहमति बनी है।

विज्ञापन
Drinking water company Shimla: On technical positions in the company  will give promotion to employees
एमसी कर्मियों की बैठक। - फोटो : संवाद

विस्तार

 पेयजल कंपनी में खाली पड़े तकनीकी कर्मचारियों के पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नति दी जाएगी। नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को आयुक्त आशीष कोहली और कंपनी के एमडी पंकज ललित के साथ हुई कर्मचारियों की बैठक में इस मांग पर सहमति बनी है। दोपहर 3:00 बजे हुई बैठक में नगर निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष आशाराम ने कहा कि साल 2018 से कंपनी में तैनात नगर निगम कर्मचारियों की पदोन्नतियां बंद हैं। इन्हें पदोन्नति मिलनी चाहिए। बताया कि तृतीय श्रेणी में तकनीकी कर्मचारियों के पदों पर इन्हें पदोन्नत किया जा सकता है। कंपनी एमडी ने इस पर जल्द रिपोर्ट बनाने की बात की।

विज्ञापन


15 दिन के भीतर प्रमोशन का भरोसा मिलने के बाद कर्मचारियों ने नगर निगम आयुक्त से खाली पद भरने की मांग रखी। कहा कि भवन एवं निर्माण शाखा और स्वास्थ्य शाखा में खाली पद भरे जाएं। इसके अलावा कर्मचारियों के आवासों को लेकर भी आयुक्त से बात की। महासंघ ने नगर निगम के कुछ कर्मचारियों को सेवा विस्तार दिए जाने की तैयारी को लेकर भी सवाल उठाए। कहा कि ऐसा नहीं चलेगा। यदि किसी को विस्तार दिया तो कर्मचारी विरोध करेंगे। कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष आशाराम ने बताया कि नगर निगम और कंपनी प्रबंधन ने कर्मचारियों की ज्यादातर मांगों को मान लिया है। ऐसे में अब कर्मचारी आंदोलन नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed