{"_id":"6aa80bd0f6b6d2296c0c32e2","slug":"company-favored-even-before-providing-water-connections-crores-of-rupees-handed-over-shimla-news-c-19-sml1002-786489-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पानी के कनेक्शन देने से पहले ही कंपनी पर मेहरबानी, दे डाले करोड़ों रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पानी के कनेक्शन देने से पहले ही कंपनी पर मेहरबानी, दे डाले करोड़ों रुपये
विज्ञापन
खास खबर...
राजधानी में सवालों के घेरे में 972 करोड़ रुपये की 24 घंटे पानी देने की योजना, महापौर ने तलब की पूरी रिपोर्ट
प्रति कनेक्शन 800 रुपये प्रतिमाह किया भुगतान
सवाल उठने के बाद रोका गया कंपनी का पैसा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में 972 करोड़ रुपये की चौबीस घंटे पानी देने की योजना में अब ओएंडएम यानी ऑपरेशन एंड मेंटनेंस के नाम पर भी ठेकेदार कंपनी को करोड़ों रुपये जारी किए जाने का मामला सामने आया है।
पानी के नए कनेक्शन दिए बिना कितना पैसा और कब जारी किया गया, इसकी जांच की जा रही है। दूसरी ओर महापौर सुरेंद्र चौहान ने भी इसका रिकॉर्ड तलब किया है। महापौर ने कंपनी से पूछा है कि अब तक ऑपरेशन एंड मेंटनेंस के नाम पर ठेकेदार कंपनी को कितना पैसा जारी किया जा चुका है और यह भुगतान किस मोड में किया है। इसे लेकर समझौते में क्या शर्तें हैं, इसका भी ब्योरा मांगा है। कंपनी को मंगलवार को टाउनहॉल में होने वाली बैठक में इसका पूरा रिकॉर्ड पेश करना होगा। ऑपरेशन एंड मेंटनेंस एग्रीमेंट के अनुसार 24 घंटे पानी देने की योजना के तहत नई लाइनों से कनेक्शन देने पर ठेकेदार कंपनी को भुगतान किया जाएगा।
प्रति कनेक्शन करीब 800 रुपये प्रतिमाह जारी किए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार कुछ महीने पहले ठेकेदार कंपनी को सैकड़ों कनेक्शन देने के एवज में करोड़ों रुपये जारी किए जा चुके हैं। हालांकि जमीनी हकीकत यह है कि अभी तक कंपनी ने ज्यादातर वार्डों में नए कनेक्शन दिए ही नहीं हैं। बाद में जब इस पर सवाल उठे तो भुगतान जारी करने पर रोक लगा दी गई। अब तक पांच पैकेज का काम सौंपा जा चुका है। इन पैकेजों में करीब 16 हजार से अधिक कनेक्शन शामिल हैं। ऐसे में महापौर ने कंपनी से पूरा रिकॉर्ड मांगा है कि आखिर ओएंडएम के तहत कितना पैसा जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
क्या है ऑपरेशन एंड मेंटनेंस
शहर में 24 घंटे पानी देने की योजना को धरातल पर उतारने का जिम्मा पेयजल कंपनी शिमला जल प्रबंधन निगम ने एक नामी अंतरराष्ट्रीय कंपनी को दिया है। कंपनी के साथ योजना को लेकर विस्तृत समझौते किए हैं। किस काम के बदले कितना पैसा और कब मिलेगा, इसका पूरा ब्योरा एग्रीमेंट में तय किया है। एग्रीमेंट के मुताबिक, पेयजल कंपनी जिन वार्डों में काम का जिम्मा ठेकेदार कंपनी को सौंपेगी, वहां नई लाइनें बिछाने से लेकर इनसे पानी के कनेक्शन देने तक के काम किए जाएंगे। कंपनी जितने कनेक्शन नई लाइनों से जोड़ती जाएगी, उसे 800 रुपये प्रति कनेक्शन प्रतिमाह जारी किए जाएंगे। यह राशि ऑपरेशन एंड मेंटनेंस के लिए दी जाएगी।
कंपनी से मांगा है रिकॉर्ड
महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि शहर में कंपनी ने योजना के तहत क्या काम किया, कितने नए कनेक्शन दिए, कितने कनेक्शन लंबित हैं और ठेकेदार कंपनी को कितना पैसा जारी किया जा चुका है, इसे लेकर मंगलवार को बैठक बुलाई है। कंपनी से इसका पूरा रिकॉर्ड मांगा गया है।