फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   committee will start 'Beti Bachao Abhiyan' in October

अक्टूबर में चलेगा 'बेटी बचाओ अभियान': समिति

Sun, 13 Jul 2014 06:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 13 Jul 2014 06:55 PM IST
विज्ञापन
committee will start 'Beti Bachao Abhiyan' in October

हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति ने अक्तूबर महीने को बेटी बचाओ अभियान के लिए समर्पित किया है। इसके तहत समिति नवरात्रों के दौरान लोगों के बीच में पर्चा और चर्चा ले जाकर संवाद स्थापित करेगी और बेटी के पूजन और गर्भ में कन्या भ्रूण हत्या के समाज के दोहरे मापदंडों पर बात करेगी।

विज्ञापन


समिति दशहरे के दिन महिलाओं के प्रति हिंसा के दस रूपों के दशानन का दहन भी करेगी। 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर समिति स्कूलों और कालेजों में जाकर शिक्षा की चुनौतियों पर संवाद करेगी। रविवार को हुई समिति की जिला कार्य कारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता शिमला शहरी इकाई के अध्यक्ष आरएस ठाकुर ने की। राज्य की ओर से बैठक में राज्य अध्यक्ष डा. ओम प्रकाश भूरेटा, प्रभारी सुभाष शर्मा, राज्य सह सचिव सीमा चौहान, राज्य कोषाध्यक्ष सत्यवान पुंडीर ने शिरकत की। बैठक में जिला की 8 इकाइयों के 30 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सामाजिक सरोकारों पर चर्चा की गई। समिति के जिला सचिव शिव सिंह चंदेल ने बताया कि समिति आगामी दिनों में जिला में संगठन की सदस्यता को बढ़ाएगी और शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला-पुरुष समानता आदि मुद्दों पर काम करेगी। बैठक में लोगों पर बढ़ रहे बंदरों, लंगूरों और आवारा कुत्तों के हमलों पर समिति ने चिंता जाहिर की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed