फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Committee notified regarding cannabis cultivation, will visit districts soon

Himachal: समिति भांग के औषधीय व औद्योगिक उपयोग के लिए नियमों, नीतिगत ढांचे के पहलुओं का कर रही अध्ययन

Thu, 27 Apr 2023 07:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 Apr 2023 07:28 PM IST
सार

 भांग के औषधीय एवं वैज्ञानिक उपयोग के दृष्टिगत खेती की वैधता से संबंधित विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करने के लिए गठित समिति की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए नेगी ने कहा कि राज्य में रोगियों को सुरक्षित प्राकृतिक दवाओं तक पहुंच प्रदान करने, प्लास्टिक और निर्माण सामग्री के लिए बायोडिग्रेडेबल व जैविक विकल्प उपलब्ध करवाने के लिए समिति भांग के औषधीय एवं औद्योगिक उपयोग के लिए नियमों और नीतिगत ढांचे के सभी पहलुओं का अध्ययन कर रही है।

विज्ञापन
Committee notified regarding cannabis cultivation, will visit districts soon
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि राज्य सरकार लोगों के लिए आजीविका के अवसर पैदा करने के साथ-साथ राजस्व अर्जित करने के दृष्टिगत भांग के पौधों का गैर-मादक उपयोग करने की योजना पर कार्य कर रही है। भांग के औषधीय एवं वैज्ञानिक उपयोग के दृष्टिगत खेती की वैधता से संबंधित विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करने के लिए गठित समिति की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए नेगी ने कहा कि राज्य में रोगियों को सुरक्षित प्राकृतिक दवाओं तक पहुंच प्रदान करने, प्लास्टिक और निर्माण सामग्री के लिए बायोडिग्रेडेबल व जैविक विकल्प उपलब्ध करवाने के लिए समिति भांग के औषधीय एवं औद्योगिक उपयोग के लिए नियमों और नीतिगत ढांचे के सभी पहलुओं का अध्ययन कर रही है। राजस्व मंत्री ने कहा कि समिति पर्यावरणीय प्रभावों पर ध्यान देने के साथ राज्य में विभिन्न पहलुओं का विश्लेषण करेगी।

विज्ञापन


दवा उद्योग, आयुर्वेद, कपड़ा, खाद्य पदार्थ और सौंदर्य प्रसाधन जैसे विभिन्न उद्योगों में भांग के फाइबर, बीज, पत्ती इत्यादि से कई उच्च मूल्य वाले उत्पाद बनाए जा सकते हैं। बैठक में पॉलीहाउस में मेडिकल हेंप की लाइसेंसशुदा खेती, जंगली भांग एकत्रित करने के अलावा बाड़ वाले क्षेत्रों में कम नशीले कारक के साथ औद्योगिक भांग की लाइसेंसी खेती, दवा बाजार तक इसकी उपलब्धता सीमित करने और गैर-मादक उद्देश्यों के लिए जंगली पौधे के उपयोग पर भी चर्चा की गई। जगत सिंह नेगी ने कहा कि समिति ने भांग की वैध खेती से संबंधित नियमों एवं उनके प्रभाव का विश्लेषण करने के लिए उत्तराखंड और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों का दौरा करने की भी योजना बनाई है। अधिवक्ता देवेन खन्ना ने इस अवसर पर भांग के पौधे के गैर-मादक उपयोग और इसके लाभों के बारे में विस्तार से अवगत करवाया। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक डॉ. हंस राज, डॉ. जनक राज, पूर्ण चंद ठाकुर और केवल सिंह पठानिया के अलावा अतिरिक्त आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी डॉ. राजीव डोगरा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed