फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   commerce ministry denied to increase import tariff on apples

वाणिज्य मंत्रालय ने लाखों बागवानों को दिया झटका

Mon, 23 May 2016 10:56 AM IST
सुरेश शांडिल्य/अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 23 May 2016 10:56 AM IST
विज्ञापन
commerce ministry denied to increase import tariff on apples
केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि देश में विदेशी सेब पर आयात शुल्क नहीं बढ़ेगा।

देश में विदेशी सेब पर आयात शुल्क नहीं बढ़ेगा। इसके विपरीत मौजूदा सेब आयात शुल्क को भी कम करने की तैयारी है। पीएमओ के निर्देश पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय ने इस पर स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट कर दी है। केंद्र के इस रुख से सेब उत्पादक राज्यों हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के बागवानों को तगड़ा झटका लग सकता है।

विज्ञापन


वर्तमान में आयात शुल्क की दर 50 प्रतिशत है। इसके बावजूद विदेशों से खूब सेब आ रहा है। आयात शुल्क कम होने पर पहाड़ी राज्यों के सेब को मार्केट में कड़ी स्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। इससे दामों पर भी असर पड़ेगा। हिमाचल फल, फूल एवं सब्जी उत्पादक संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सेब आयात शुल्क पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की थी।
विज्ञापन


पीएमओ ने इस पत्र को आगे वाणिज्य मंत्रालय को भेजा तो अवर सचिव संदीप वर्मा ने इस पर स्थिति साफ की है। जवाब मिला है कि सेब पर आयात शुल्क का बाउंड रेट 50 प्रतिशत है। मौजूदा हालात में इसे 50 फीसदी से ज्यादा नहीं बढ़ाया जा सकता है। डब्ल्यूटीओ की दोहा राउंड की वार्ताओं का दौर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच विकासशील देशों को सीलिंग टैरिफ रेट को घटाने के लिए कहा जा रहा है। हालांकि, विशेष उत्पाद घोषित करना भी एक ऑप्शन है। जो उत्पाद विशेष श्रेणी के होंगे, उनका टैरिफ बहुत कम घटाने या नहीं घटाने का अवसर रहेगा। सभी देशों के उत्पादों की संवेदनशीलता को देखते हुए उन्हें विशेष श्रेणी में रखने का मौका दिया गया है।


संबंधित देश इनका चयन खुद करेंगे। दोहा राउंड की वार्ताएं संपन्न होने पर अगर सेब को विशेष श्रेणी उत्पाद घोषित किया जाता है तो ही इस पर आयात शुल्क की दर को घटाने की भारत पर कोई बाध्यता नहीं होगी। बता दें कि हिमाचल समेत अन्य सेब उत्पादक राज्य केंद्र सरकार से सेब आयात शुल्क बढ़ाने की बरसों से मांग करते आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed