फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Colourful programs will be held on the campus on the foundation day of HPU

Shimla News: एचपीयू के स्थापना दिवस पर परिसर में होंगे रंगारंग कार्यक्रम

Fri, 04 Jul 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Colourful programs will be held on the campus on the foundation day of HPU
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला होंगे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह के मुख्यातिथि
विज्ञापन

राज्यपाल शुक्ल और सीएम सुक्खू करेंगे शिरकत
कई शैक्षणिक समझौता ज्ञापन पर किए जाएंगे हस्ताक्षर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के 56वें स्थापना दिवस पर विश्वविद्यालय में विशेष कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम 22 जुलाई को होगा। इस दौरान कई रंगारंग कार्यक्रम होंगे। समारोह में राज्यपाल एवं विवि के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने स्थापना दिवस समारोह की रूपरेखा तैयार करने के लिए शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में परिसर में कई तरह की शैक्षणिक और अन्य गतिविधियां तथा कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। विश्वविद्यालय इसी उपलक्ष्य में विभिन्न अकादमिक समझौता ज्ञापन भी हस्ताक्षरित करेगा। नशा निवारण और कैंसर उन्मूलन पर संगोष्ठियां होंगी। पौध रोपण करने के साथ ही विश्वविद्यालय में चार नए शोध अनुसंधान केंद्रों का विधिवत शुभारंभ भी किया जाएगा।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने कहा कि स्थापना दिवस पर आयोजित किए जाने वाले समारोह में विश्वविद्यालय से पढ़कर निकले और अलग-अलग क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले पूर्व छात्रों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इसमें पूर्व छात्रों से कैसे सहयोग लिया जा सकता है, इस पर विचार होगा। स्थापना दिवस समारोह में इस बार विवि प्रशासन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी करेगा। कुलपति की अध्यक्षता में कुलपति सम्मेलन कक्ष में आयोजित बैठक में विवि की अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. ममता मोक्टा, अधिष्ठाता योजना एवं शिक्षक मामले प्रो. जोगिंद्र धीमान, महाविद्यालय विकास विकास परिषद प्रो. हरि मोहन, विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान यूआईटी के निदेशक प्रो. अमरजीत सिंह, यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज प्रो. दिनेश, प्रो. नैन जीत सिंह नेगी, प्रो. अपर्णा नेगी, पूर्व डीएस प्रो. कुलभूषण चंदेल, प्रो. हिम चटर्जी, प्रो. हरि सिंह, निदेशक खेल एवं युवा सेवाएं प्रो. संजय शर्मा, प्रो. चंद्र मोहन परशीरा और विवि के मुख्य सुरक्षा अधिकारी जीडी शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article