फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Color of smart school uniform starts fading complaint in CM helpline

स्मार्ट स्कूल वर्दी का उतरने लगा रंग, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत

Sat, 23 Nov 2019 11:45 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 Nov 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
Color of smart school uniform starts fading complaint in CM helpline
- फोटो : अमर उजाला

निजी स्कूलों का मुकाबला करने के लिए प्रदेश के सरकारी स्कूलों के बच्चों को पहली बार दी गई स्मार्ट स्कूल वर्दी का रंग उतरने लग पड़ा है। कांगड़ा और मंडी जिले से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में इसको लेकर शिकायत दर्ज करवाई गई हैं। शिकायत आने पर प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने मामले पर जांच बैठा दी है। स्मार्ट स्कूल वर्दी बांटने वाली कंपनी से जवाबतलबी की जा रही है। एक बार धोने पर पैंट और कमीज के रंग फीके पड़ने का अभिभावकों ने आरोप लगाया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक रोहित जमवाल ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से आई शिकायत पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 8.30 लाख विद्यार्थियों को अटल स्कूल वर्दी योजना के तहत पहली बार स्मार्ट वर्दी दी गई है। साल 2018-19 के लिए 57.90 करोड़ से स्मार्ट वर्दी की खरीद की गई है। पहली से जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों को स्मार्ट वर्दी के दो-दो सेट दिए हैं। लड़कियों को लाल, काले और सफेद रंग की चैकदार वर्दी और लड़कों की ग्रीन रंग की पैंट और ग्रीन रंग की चैक शर्ट दी गई है। जुलाई महीने से प्रदेश में वर्दी में आवंटन शुरू हुआ। अक्तूबर महीने तक सभी स्कूलों में वर्दी मुहैया करवा दी गई है। सीएम हेल्पलाइन में की गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि लड़कों की वर्दी के रंग फीके पड़ रहे हैं। वर्दी पर रोंए भी आ गए हैं। अभिभावकों ने वर्दी की गुणवत्ता पर सवाल उठाते सरकार से मामले की जांच करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed