फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   college teachers protest on teacher day in himachal

कॉलेज शिक्षकों ने काले बिल्ले लगाकर मनाया टीचर्स डे

Tue, 05 Sep 2017 04:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 05 Sep 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
college teachers protest on teacher day in himachal

हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ ने मंगलवार को केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ शिक्षक दिवस को विरोध दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान देश-प्रदेश के 100 से अधिक शिक्षकों ने मंगलवार को जंतर-मंतर पर उग्र धरना-प्रदर्शन में भी भाग लिया।

विज्ञापन


अखिल भारतीय महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय संगठन के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन किया गया।संघ की अध्यक्ष डॉ. अनीता शर्मा और सचिव डॉ. हर्षवर्धन खिमटा ने बताया कि प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में मंगलवार को शिक्षक दिवस विरोध दिवस के रूप में मनाया गया। 
विज्ञापन


प्राध्यापकों ने काले बिल्ले लगाकर और मुंह पर काली पट्टियां बांध कर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। कक्षाओं में विद्यार्थियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उनके साथ प्रेरणास्रोत संबोधन में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) शिमला में प्राध्यापकों ने इस महत्वपूर्ण विषय पर विचार-विमर्श किया। बैठक में तय किया गया कि आगामी दिनों में यदि यह देश व्यापी आंदोलन उग्र होता है तो महाविद्यालय इकाइयां प्रदेश और राष्ट्रीय संगठन के साथ उसका पुरजोर समर्थन करेंगी।


डॉ. अनीता शर्मा ने बताया कि यूजीसी पे कमीशन की सिफारिशों को लागू करने में देरी की जा रही है। वेतनमान वृद्धि में केंद्र सरकार की ओर से दी जाने वाली राशि के अपने हिस्से में कटौती करके राज्यों के वित्तीय हालात के विरुद्ध नीतिगत बदलाव किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि यह किसी भी कीमत पर मान्य नहीं होगा। इसके लिए आगामी दिनों में देशव्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन छेड़ा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed