फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   college students and teachers will get covid vaccine in 200 special centers

200 विशेष केंद्रों में कॉलेजों विद्यार्थियों और शिक्षकों समेत सवा लाख लोगों को लगेगी कोविड वैक्सीन

Sun, 27 Jun 2021 09:38 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 27 Jun 2021 09:38 AM IST
सार

विशेष टीकाकरण अभियान के तहत स्कूलों में 150 और कॉलेजों में 50 केंद्र बनाए जाएंगे। कॉलेजों के 18 हजार विद्यार्थियों सहित शिक्षकों और गैर शिक्षकों का  टीकाकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
college students and teachers will get covid vaccine in 200 special centers
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के डिग्री कॉलेजों के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों सहित शिक्षकों, गैर शिक्षकों और 18 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रदेश में 200 विशेष केंद्र बनाए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने 28 और 29 जून को चलाए जाने वाले विशेष टीकाकरण अभियान में करीब सवा लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है।  विशेष टीकाकरण अभियान के तहत स्कूलों में 150 और कॉलेजों में 50 केंद्र बनाए जाएंगे। कॉलेजों के 18 हजार विद्यार्थियों सहित शिक्षकों और गैर शिक्षकों का  टीकाकरण किया जाएगा। कॉलेज स्तर पर करीब 70 फीसदी ने वैक्सीन पहले ही लगवा ली है। स्कूलों में 18 वर्ष की अधिक आयु के विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी वैक्सीन लगा सकेंगे।

विज्ञापन


दो दिवसीय विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने सभी कॉलेज प्रिंसिपलों और जिला उपनिदेशकों के साथ वीडियो कांफ्रेंस की। शिक्षा निदेशक ने सभी प्रिंसिपलों और जिला अधिकारियों को इस विशेष अभियान में अधिक से अधिक विद्यार्थियों और शिक्षकों-गैर शिक्षकों को शामिल करने को कहा। उन्होंने कहा कि हर केंद्र में करीब 200 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। उधर, प्रदेश में एक जुलाई से खुलने जा रहे इंजीनियरिंग कॉलेज, आईटीआई और पॉलीटेक्निक संस्थानों पर पुरानी एसओपी लागू होगी। फेस मास्क के बिना परिसरों में प्रवेश नहीं मिलेगा। उचित शारीरिक दूरी का पालन करना होगा। परिसरों में सेनेटाइजेशन अभियान चलाना होगा। भीड़ को एकत्र करने पर रोक रहेगी। अधिक विद्यार्थियों के होने पर उन्हें अलग-अलग कमरों में बिठाकर कक्षाएं लगाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed