फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   collage opend in shimla

शहर के कॉलेजों में पहले दिन 968 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Thu, 01 Jul 2021 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
collage opend in shimla
थर्मल स्क्रीनिंग औैर मास्क पहनने के बाद मिला परीक्षा केंद्र में प्रवेश, एसओपी सख्ती से लागू
विज्ञापन

आठ बजे ही परीक्षा केंद्र के बाहर पहुंच गए परीक्षार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कोरोना के खतरे के बीच वीरवार को स्नातक डिग्री कोर्स की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं शुरू हो गईं। राजधानी शिमला के कॉलेजों में बनाए परीक्षा केंद्रों में सरकार और विभाग द्वारा जारी कोरोना एसओपी को सख्ती से लागू किया गया। पहले दिन दोनों सत्रों में 968 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
परीक्षा केंद्रों में थर्मल स्क्रीनिंग और मास्क लगाने के बाद ही छात्रों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा हाल में सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की थी। राजधानी के संजौली, आरकेएमवी और कोटशेेरा कॉलेजों में परीक्षा से एक घंटा पहले ही परीक्षार्थियों के व्हॉट्सएप नंबर पर सिटिंग प्लान उपलब्ध करवा दिया था। इसलिए कैंपस में भीड़ एकत्र नहीं हुई। परीक्षार्थी सीधे परीक्षा हाल में पहुंचे और अपने रोलनंबर के हिसाब से परीक्षा के लिए बैठ गए। कैंपस में भीड़ न जुटे इसके लिए निगरानी कमेटियां गठित की गईं थीं। सुबह और दोपहर बाद हुई परीक्षाओं से पहले दो बार परीक्षा हाल को सैनिटाइज करवाया गया।
विज्ञापन

संजौली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीबी मेहता ने बताया कि सुबह हुई केमिस्ट्री की परीक्षा में 199 परीक्षार्थी अपीयर हुए जबकि दोपहर बाद करीब दो सौ छात्रों ने परीक्षा दी। राजीव गांधी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुपम गर्ग ने बताया कि केमिस्ट्री की परीक्षा में 110 परीक्षार्थी अपीयर हुए, दोपहर बाद भी राजनीति शास्त्र की परीक्षा में 135 अपीयर हुए। परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों में किसी तरह की शिकायत नहीं मिली। आरकेएमवी प्राचार्य डॉ. नवेंदु शर्मा ने बताया कि कॉलेज में सुबह के सत्र में केमिस्ट्री की परीक्षा में सभी 149 छात्राओं ने परीक्षा दी। न्यूट्रिश्यिन एंड हेल्थ एजूकेशन की पहली परीक्षा में 11 छात्राएं अपीयर हुईं। दोपहर दो बजे से शुरू हुई राजनीति शास्त्र की परीक्षा में 148 रेगुलर और 16 प्राइवेट विद्यार्थी अपीयर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षार्थी बोले, परीक्षा
शुरू होने की है खुशी
शिमला। स्नातक फाइनल ईयर के छात्र-छात्राओं ने परीक्षाओं के शुरू होने पर खुशी जाहिर की है। परीक्षार्थियों ने कहा कि परीक्षा के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। अब उम्मीद है कि परीक्षाएं तय समय पर पूरी हो जाएगी। आरकेएमवी में परीक्षा देकर लौटी खलीनी निवासी पलक ने कहा कि पहली परीक्षा अच्छी हुई। विकासनगर की नेहा ने बताया कि सुबह सवा सात बजे पहली परीक्षा के लिए घर से निकल गई थीं, आठ बजे कॉलेज पहुंची, कॉलेज में संक्रमण से बचाव के लिए अच्छे इंतजाम किए गए थे। केमिस्ट्री की परीक्षा देने आई नीता ने बताया कि लंबे इंतजार के बाद परीक्षा शुरू हुई है जिसकी खुशी है। संजौली के छात्र तेंजिन सांगा और रुपेंद्र ठाकुर ने कहा कि परीक्षा अच्छी हुई, अच्छी शुरुआत हुई है। परीक्षा देने को छात्रावास में ठहरे हैं, संक्रमण से बचाव के लिए स्वयं भी एहतियात बरत रहे हैं।
लाइव रिपोर्ट
परीक्षा देने आए दोस्तों से मिले
पर हाथ नहीं मिला पाए विद्यार्थी
राजधानी के कॉलेजों में भी वीरवार से अंतिम वर्ष की परीक्षाएं शुरू हो गई। अरसे बाद कॉलेज विद्यार्थी अपने दोस्तों से मिले, लेकिन वह आपस में हाथ नहीं मिला पाए। छात्रों ने कहा कि परीक्षा होने की उन्हें खुशी है। शहर के कॉलेजों का जायजा संवाददाता नरेंद्र एस कंवर ने लिया। पेश हैै लाइव रिपोर्ट:-
शिमला। जगह : संजौली कॉलेज। समय : सुबह के आठ बजे हैं। संजौली कॉलेज परिसर के दोनों गेटों से छात्र परिसर में प्रवेश कर रहे हैं। सभी ने मास्क लगा रखे हैं। अंदर मैदान में छात्र कतार में खड़े होना शुरू हो गए। इसके बाद कर्मचारियों ने एक-एक छात्र को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद परीक्षा हाल में प्रवेश करना दिया। कुछ छात्रों ने मास्क नाक से नीचे कर रखे थे, तभी कर्मचारी ने टोका और मास्क सही तरीके से लगाने को कहा।

विद्यार्थी कॉलेज में पहुंचे तथा अरसे बाद दोस्तों से मिले लेकिन हाथ नहीं मिला पाए। छात्रों ने कहा कि दोस्तों को गले लगाने की हसरत दिल में ही रह गई लेकिन पहले संक्रमण से बचाव जरूरी है। शिक्षक, छात्रों को आवश्यक दूरी और कोरोना संक्रमण को लेकर जारी गाइड लाइन को सख्ती से पालन करने की हिदायत भी देते रहे। हर छात्र का तापमान जांचने के बाद ही उन्हें कॉलेज में प्रवेश दिया गया। फाइनल ईयर की परीक्षा देने आए छात्र-छात्राओं को परीक्षा शुरू होने की खुशी थी। एक घंटे में सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में तय सिटिंग प्लान के अनुसार बिठा दिया गया। परीक्षा शुरू होने से पूर्व कॉलेज प्राचार्य डॉ. सीबी मेहता ने परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पूरे परिसर का चक्कर लगाया। ठीक नौ बजे तय समय पर परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षा हॉल में भी छात्र अपने-अपने सैनिटाइजर लेकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed