{"_id":"58593ee34f1c1bd663e39df2","slug":"cold-waves-in-himachal-mercury-dips-to-minus","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में माइनस में पहुंच गया पारा, बारिश का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में माइनस में पहुंच गया पारा, बारिश का इंतजार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 21 Dec 2016 09:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के तीन शहरों का न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है। सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम पारा माइनस चार, कल्पा में माइनस 0.4 और भुंतर में माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान 0.4, मनाली में 0.4 और बिलासपुर में 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
प्रदेश में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन बारिश के लिए अभी और कई दिन तक इंतजार करना पड़ेगा। प्रदेश में 26 दिसंबर तक बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान नहीं है। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। चंबा में न्यूनतम पारा 1, हमीरपुर में 3.1, मंडी-कांगड़ा में 3.5, डलहौजी में 4.3, सोलन में 4.5, ऊना में 5.3, धर्मशाला में 10.2 और
विज्ञापन
शिमला में 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उधर, मंगलवार को ऊना में सबसे अधिक 26 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। शिमला में 19.4, सुंदरनगर में 21.5, भुंतर में 16.6, धर्मशाला में 17.8, सोलन में 25.5 और नाहन में 23.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन