फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cold and CA stores not given in private hands, gardeners submit apples: Minister

निजी हाथों में नहीं दिए कोल्ड और सीए स्टोर, बागवान जमा करें सेब: मंत्री

Mon, 14 Sep 2020 07:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 14 Sep 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
Cold and CA stores not given in private hands, gardeners submit apples: Minister
बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

गवानी मंत्री महेंद्र सिंह के उपस्थित न होने पर उनके स्थान पर शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष सरकार ने सीए और कोल्ड स्टोर निजी हाथों में नहीं दिए हैं। इन्हें सेब बागवानों के लिए खुला रखा गया है। बागवान अपने उत्पाद इसमें रख सकते हैं। माकपा विधायक राकेश सिंघा ने नियम- 62 के तहत सेब के दाम में भारी गिरावट और इस कारण बागवानों की मायूसी मामले पर सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया।

विज्ञापन


मंत्री गोविंद ठाकुर ने इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के बीच इस साल उतनी स्थिति नहीं बिगड़ी, जितनी आशंका हो रही थी। सेब के रेट थोड़े ऊपर-नीचे हुए हैं। एमआईएस योजना बंद होने की आशंका भी गलत है। यह जारी रहेगी। इसके तहत सेब की खरीद हो रही है। 2018-19 में 20 किलो की पेटी का दाम जून में 900, जुलाई में 1600, अगस्त में 1500 और सितंबर में 1400 रुपये था। इस बार रेट जून में 900, जुलाई में 1800, अगस्त में 1600 और सितंबर में 1300 रुपये था। ये बल्क रेट हैं। 
विज्ञापन


गोविंद ठाकुर ने कहा कि आत्महत्या के मामले बढ़ने के कई कारण हैं। आदमी भौतिक कारणों से भी परेशान हैं। अमेरिका और अन्य देशों में भी खुदकुशी हो रही है। ऐसे में यह नहीं माना जा सकता कि एक ही वजह से आत्महत्याएं हो रही हैं। सिंघा ने मामला उठाया था कि हिमाचल में कोरोना की वजह से उपजी समस्या के कारण बड़ी संख्या में आत्महत्याएं हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्तियां आने के बाद ही नगर निगम बनेगा पालमपुर: भारद्वाज

आपत्तियां आने के बाद ही पालमपुर को नगर निगम बनाया जाएगा। कांग्रेस विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि रात के अंधेरे में पालमपुर को नगर निगम बनाने के ड्राफ्ट तैयार किए गए तो शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज बोले - रात के बगैर दिन पूरा नहीं होता है। रात को भी काम करना पड़ता है। रात को कोई काला काम नहीं किया गया है। जो जनता के हित में होगा, वही काम हुआ है।

आशीष बुटेल बोले - जो दो ड्राफ्ट बने हैं, बंद कमरे में बने हैं। इन्हें दोबारा बनाया जाए। पदों का भी ठीक से सृजन किया जाए। भारद्वाज बोले - अभी भी आपत्तियां आ रही हैं। कुछ लोग टैक्स से डरे हैं। फिर भी ज्यादातर लोग इसके पक्ष में हैं। विधायक बुटेल ने सदन में नियम-62 के तहत ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाते हुए पालमपुर नगर निगम के गठन पर पांच पंचायतों के प्रतिनिधियों की आपत्ति से उत्पन्न स्थिति की ओर शहरी विकास मंत्री का ध्यान आकर्षित किया। 

शहरी विकास मंत्री ने कहा कि पालमपुर नगर परिषद की जनसंख्या आज भी केवल 3544 है। कुल 1022 घर हैं। 67 साल का समय बीत गया नगरपालिका को बने, पर इसकी जनसंख्या उतनी ही है। कृषि विश्वविद्यालय का परिसर है। बहुत से होटल बन गए हैं। बडे़-बडे़ व्यापारिक संस्थान भी पालमपुर में बन गए हैं। उस वक्त धर्मशाला की भी नगर निगम की मांग नहीं थी, जबसे पालमपुर की भी नहीं है। पहले 32 हजार जनसंख्या का प्रस्ताव आया फिर 51 हजार जनसंख्या वाले क्षेत्र का प्रस्ताव आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed