फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coincharges took feedback from leaders regarding formation of new executive committee of Pradesh Congress

Shimla: प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी गठित करने को लेकर सह प्रभारियों ने नेताओं से लिया फीडबैक

Wed, 27 Nov 2024 06:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 Nov 2024 06:05 PM IST
सार

कांग्रेस सचिव चेतन चौहान ने कहा कि तीन दिनों में सभी मोर्चों के कार्यकर्ता वरिष्ठ नेता विधायकों और पूर्व विधायकों से फीडबैक लिया गया। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से बैठक के बाद लोकसभा और जिला स्तर पर  पर्यवेक्षकों नियुक्त किए हैं। 

विज्ञापन
Coincharges took feedback from leaders regarding formation of new executive committee of Pradesh Congress
सह प्रभारियों ने नेताओं से लिया फीडबैक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल कांग्रेस की नई कार्यकारिणी गठित करने को के लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय शिमला में हुई आखिरी दिन की बैठक में पर्यवेक्षक बनाए गए कांग्रेस सह प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी  सचिव विदित चौधरी और चेतन चौहान ने प्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ की। कांग्रेस सचिव चेतन चौहान ने कहा कि तीन दिनों में सभी मोर्चों के कार्यकर्ता वरिष्ठ नेता विधायकों और पूर्व विधायकों से फीडबैक लिया गया। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से बैठक के बाद लोकसभा और जिला स्तर पर  पर्यवेक्षकों नियुक्त किए हैं।  पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए गए हैं । इसके बाद जिला ब्लाॅक और प्रदेश कार्यकारिणी गठित होगी। 

विज्ञापन



संगठन और सरकार के बीच के तालमेल के बारे में भी नेताओं पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से बात हुई है। कांग्रेस कमेटी सचिव विदित चौधरी ने कहा कि कुछ लोगों को सरकार, कुछ को संगठन में जगह मिलती है।  सरकार बनाने में योगदान देने वालों को संगठन में जगह मिलेगी। महिला कांग्रेस यूथ कांग्रेस के अग्रिम संगठनों में मजबूती से काम करने वाले लोगों को संगठन में जगह देंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी के लिए समय देने वाले और काम करने वाले लोगों को संगठन में जगह मिलेगी। संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा। पुरानी कार्यकारिणी में से भी सक्षम कार्यकर्ताओं को कार्यकारणी में स्थान देंगे। नए लोगों को भी  जिम्मेदारी दी जाएगी। 

विज्ञापन

लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ये कहा
लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि होलीलॉज पर मां भीमाकाली और प्रभु राम का आशीर्वाद है। होलीलॉज को डिसलॉज करने की बात करना उचित नहीं है। जयराम ठाकुर को ऐसी बात नहीं कहनी चाहिए। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस संगठन पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। सरकार के साथ संगठन का रोल महत्वपूर्ण है। संगठन जनता के मुद्दों को सरकार के सामने रखेगा और सरकार को मजबूती से आगे बढ़ने में मदद करेगा। सर्वोच्च न्यायालय ने विधायकों की सुरक्षा की है और मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कांग्रेस समय रहते अपने वायदों को पूरा करेगी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पढ़े लिखे और युवा साथियों को अब संगठन में आगे लाने का समय है। वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और युवाओं के जोश के साथ कांग्रेस संगठन मजबूत होगा। नए साल में हाईकमान की मंजूरी से कार्यकारिणी का गठन हो जाएगा। सरकार और संगठन में प्यार और भाईचारा है। सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का संगठन पर दायित्व है। संगठन ही धरातल के मुद्दों को सरकार तक पहुंचाता है। सरकार बनने तो संगठन की भूमिका बहुत अधिक बढ़ जाती। सरकार और जनता के बीच संगठन एक कड़ी होती है। वहीं प्रतिभा सिंह ने कहा कि निष्कासित नेताओं को दोबारा पार्टी में शामिल करने पर विचार किया जाएगा। नए लोगों को भी शामिल किया जाएगा। तालमेल व संगठन के बीच तालमेल होना चाहिए। आगे क्या करना है, इस पर मुख्यमंत्री से बात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed