{"_id":"627ff81ab66fbe179c02de50","slug":"co-operative-sabha-scam-former-secretary-agrees-to-pay-liabilities-got-bail-from-court-shimla-news-sml408858647","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी सभा घोटाला : पूर्व सचिव ने देनदारियां भरने पर भरी हामी, न्यायालय से मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी सभा घोटाला : पूर्व सचिव ने देनदारियां भरने पर भरी हामी, न्यायालय से मिली जमानत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरवाड़ी (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र की कृषि सहकारी सभा नंगल जरियाला में करीब 1.24 करोड़ रुपये के घोटाला के मामले में अंब के न्यायालय ने सभा के पूर्व सचिव को जमानत दे दी है।
शनिवार को पुलिस ने आरोपी के अंब की अदालत में पेश किया। पूर्व सचिव ने अदालत को भरोसा दिया कि उसकी जो भी देनदारियों होंगी वे उसे भरेगा। वह पुलिस की जांच ने भी सहयोग करेगा। इसके बाद ने न्यायालय ने आरोपी को मेडिकल आधार पर जमानत दे दी।
इस मामले में लेखा विभाग ने नंगल जरियाला के पूर्व सचिव के खिलाफ पुलिस में खातों में गड़बड़ी के चलते मामला दर्ज करवाया था। सभा के कुछ खातों का रिकॉर्ड मेल नहीं खा रहा है। घोटाले की आशंका के चलते लेखा विभाग ने जांच-पड़ताल की। गहन जांच पर 1,24,53,569 रुपये की गड़बड़ी सामने आई। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए सभा के पूर्व सचिव को बीते शुक्रवार को गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी से सभा सदस्यों को न्याय मिलने की आस जगी है।
विज्ञापन
एसडीपीओ अंब इल्मा अफरोज ने बताया कि न्यायालय में आरोपी ने कहा कि जो भी उसकी देनदारियां बनेंगी वह उसे भरेगा। उसने पुलिस जांच में भी सहयोग करने की बात कही। अफरोज ने कहा कि पुलिस जल्द चालान पेश कर घोटाले की रकम वसूल करने की कोशिश करेगी।