फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CNG buses will run in HP.

हिमाचल की सर्पीली सड़कों पर चलेंगी सीएनजी बसें

Thu, 23 Apr 2015 09:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 23 Apr 2015 09:20 AM IST
विज्ञापन
CNG buses will run in HP.

दिल्ली, हरियाणा की तर्ज पर अब हिमाचल में भी सीएनजी बसें चलाने की तैयारी है। इसके लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने योजना तैयार कर ली है। पहले चरण में 30 सीटर की 50 बसें खरीदी जाएंगी।

विज्ञापन


इसके लिए निगम ने कंसल्टेंट की नियुक्ति भी कर दी है। तीस अप्रैल से डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर भी काम शुरू किया जा रहा है। सीएनजी बसों की खरीद से पहले निगम एसोसिएशन ऑफ स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग के इंजीनियरों के साथ बैठक करने जा रहा है। इन बसों को प्रयोग के तौर पर पहले मैदानी क्षेत्रों में चलाने की योजना है।

विज्ञापन

इंजीनियरों के साथ जल्द होगी बैठक

CNG buses will run in HP.

भौगोलिक परिस्थिति और सर्पीली सड़कों पर इन बसों को लाने से पहले निगम एसोसिएशन ऑफ स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग के इंजीनियरों के साथ विचार-विमर्श के लिए इसी महीने के अंत या फिर मई के पहले सप्ताह में बैठक करने जा रहा है।

इसके बाद सीएनजी बसों के लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। हिमाचल पथ परिवहन निगम के एमडी आरएन बत्ता ने इसकी पुष्टि की है।  

उन्होंने बताया कि सीएनजी बसों की खरीद के लिए कंसल्टेंट नियुक्त कर दिया है। अप्रैल के अंत या फिर मई के पहले सप्ताह में एसोसिएशन ऑफ स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग के इंजीनियरों के साथ बैठक होनी है। उसके बाद टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।

चढ़ाई और ओवरलोडिंग पर दिक्कत
एचआरटीसी के अधिकारियों का मानना है कि प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में सीएनजी बसें आराम से चलाई जा सकती हैं। लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में चढ़ाई पर एवं ओवरलोडिंग की सूरत में दिक्कत आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed