{"_id":"ff5932dcac0e814abfc5675add02cd8b","slug":"cm-virbhadra-will-not-campaign-in-j-k-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव प्रचार करने नहीं जाएंगे सीएम, जानिए क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव प्रचार करने नहीं जाएंगे सीएम, जानिए क्यों?
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 19 Nov 2014 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जम्मू-कश्मीर चुनाव प्रचार करने के लिए नहीं जाएंगे। उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया है। अब वह 23 नवंबर तक दिल्ली में ही प्रवास करेंगे। हालांकि, इस बीच वीरभद्र सिंह प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा के बेटे के रिसेप्शन में शिरकत करने के लिए मुंबई भी जाएंगे।
विज्ञापन
चुनाव प्रचार करने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को बुधवार को जम्मू-कश्मीर जाना था, लेकिन वह कार्यक्रम अचानक स्थगित हो गया। सूत्रों का कहना है कि पिछले एक पखवाड़े से लगातार वह दौरे पर है। ऐसे में वह कुछ दिन आराम करना चाहते हैं।
विज्ञापन
इसके मद्देनजर वह 23 नवंबर तक दिल्ली में ही प्रवास करेंगे। एक दिन के लिए वह बीच में मुंबई रिसेप्शन में शामिल होने जाएंगे। शिमला वापसी के बाद वह 24 नवंबर से अपना कामकाज शुरू करेंगे। दिल्ली में ही आजकल उनका पूरा परिवार है।
विज्ञापन