{"_id":"d6b49ce1b18490fc89b5417fa7b0cd79","slug":"cm-virbhadra-will-celebrate-holi-in-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरभद्र ने दिल्ली, धूमल हमीरपुर में मनाई होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरभद्र ने दिल्ली, धूमल हमीरपुर में मनाई होली
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 07 Mar 2015 04:04 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के सियासी धुरंधर होली मनाने के लिए वीरवार दोपहर तक अपने घरों को लौट चुके हैं। सचिवालय पूरी तरह खाली रहा। प्रदेश के चारों सांसदों से लेकर मंत्री तक अपने घरों में ही रंग और गुलाल के त्योहार के अपने-अपने घरों में मनाया।
विज्ञापन
कांग्रेस और भाजपा के विधायक भी एक दिन पहले ही अपने चुनावी क्षेत्रों में पहुंच चुके हैं, जिससे वे अपने समर्थकों और परिवार के बीच होली खेल सकें। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस बार दिल्ली में होली खेली। हालांकि इस दिन वह अपनी बेटी की शादी की तैयारी में भी जुटे रहे।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल पहले हमीरपुर स्थित अपने घर पर हैं। उन्होंने अपने पूरे परिवार और समर्थकों के बीच होली खेली। प्रदेश के चारों सांसद शांता कुमार, अनुराग ठाकुर, वीरेंद्र कश्यप और राम स्वरूप शर्मा भी दिल्ली के बजाय अपने-अपने घरों पर होली खेलते नजर आए।
विज्ञापन