फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra statement over kishan kapoor fraud letter for central university.

भाजपा के फ्रॉड पत्र पर FIR करवाएंगे सीएम वीरभद्र

Thu, 04 Feb 2016 08:58 AM IST
Updated Thu, 04 Feb 2016 08:58 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra statement over kishan kapoor fraud letter for central university.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने केंद्रीय विश्वविद्यालय मामले में पूर्व मंत्री किशन कपूर की ओर से जारी किए गए तथाकथित पत्र को भाजपा का फ्रॉड करार दिया है। सीएम ने पूर्व मंत्री पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस धोखाधड़ी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।

विज्ञापन


नूरपुर में लोनिवि विश्राम गृह में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने तथाकथित पत्र की सत्यता पर सवाल उठाते हुए कहा कि पत्र पर प्रदेश सरकार की कोई अधिकारिक मोहर नहीं है। पत्र पर न ही कोई पत्र संख्या दर्ज है। भाजपा की ओर से जारी पत्र पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के दफ्तर का पता तक भी गलत है।
विज्ञापन


जाहिर है कि पूर्व मंत्री केंद्रीय विवि पर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। केंद्रीय विवि मामले में भाजपा ओछी राजनीति पर उतर आई है। सीएम ने इस सारे प्रकरण को धोखाधड़ी करार देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार इसका कड़ा संज्ञान लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विप्लव पर अनुशासनहीनता के बयान से पलटे वीरभद्र

cm virbhadra statement over kishan kapoor fraud letter for central university.

केंद्रीय विवि पर राज्यसभा सांसद एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विप्लव ठाकुर द्वारा दिए बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू की क्लीन चिट के सवाल पर सीएम ने यू टर्न ले लिया है। विप्लव की ओर से अनुशासनहीनता करने वाले अपने बयान से मुख्यमंत्री ने पलटते हुए कहा कि उन्होंने अनुशासनहीनता शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था।

हालांकि, उन्होंने कहा कि विप्लव ठाकुर के बयान को उन्होंने मौकापरस्त जरूर कहा था। मुख्यमंत्री वीरभद्र ने कांगड़ा जिला परिषद में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव में काली भेड़ों की भूमिका के सवाल पर कहा कि उन काली भेड़ों की पहचान कर ली गई है। सही समय आने पर पार्टी की पीठ में छुरा घोंपने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, सीपीएस नीरज भारती, नूरपुर विस क्षेत्र के विधायक अजय महाजन, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंद्र कुमार, नूरपुर नप अध्यक्ष कृष्णा महाजन, पूर्व नप अध्यक्ष राकेश महकाजन, योगेश महाजन सहित कई अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद रहे।

नूरपुर के लिए की घोषणाएं

cm virbhadra statement over kishan kapoor fraud letter for central university.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए कई विकास योजनाओं की घोषणाएं कीं। उन्होंने नूरपुर में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का सब डिवीजन खोलने, 100 बिस्तर क्षमता वाले सिविल अस्पताल का दर्जा बढ़ाकर 150 बिस्तर करने, सुल्याली में लोनिवि का रेस्ट हाउस, नूरपुर शहर में इंडोर स्टेडियम बनाने की घोषणा की।

इसके अलावा सीएम ने नूरपुर विस क्षेत्र के तहत पड़ने वाले 9 सरकारी स्कूलों को स्तरोन्नत करने की घोषणा की। राजकीय प्राथमिक पाठशाला बलकोह, बदूही व भोल ठाकरां को स्तरोन्नत कर मिडल, सुतराहड़, फत्तू का बाग व टीका नगरोटा राजकीय माध्यमिक पाठशाला को अपग्रेड कर राजकीय उच्च पाठशाला तथा जाच्छ, गेही लगोढ़ व कोपड़ा राजकीय उच्च पाठशाला को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने की घोषणाएं जनसभा में की हैं।

इसके अलावा जसूर में सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख रुपये, कमनाला में पंचायत भवन के लिए 3 लाख रुपये, नूरपुर नगर परिषद में कूड़ा-कचरा ढोहने के लिए दो टेंपो देने, शहर में प्रस्तावित पार्किंग के लिए 20 लाख रुपये मंजूर करने की घोषणा की। जनसभा में सीएम ने नूरपुर में नशा निवारण केंद्र खोलने का भी एलान किया।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ये घोषणाएं जसूर में आयोजित जनसभा के दौरान कीं। इससे पहले मुख्यमंत्री का बुधवार सुबह गनोह में नूरपुर विस क्षेत्र में पहुंचने पर विधायक अजय महाजन की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैंडबाजों व फूलमालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।

नूरपुर में बनेगी चार मंजिला पार्किंग

cm virbhadra statement over kishan kapoor fraud letter for central university.

जनसभा से पहले सीएम ने करीब 3.29 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 6.360 किलोमीटर लंबी चरूड़ी-घेटा बायां मेटा-गुड़ा सड़क का विधिवत भूमिपूजन किया। इसके बाद 1.43 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित हड़ल पुल का उद्घाटन किया तथा नूरपुर सिविल अस्पताल के समीप 37 करोड़ की लागत से नूरपुर-सांझी नाला बायां तुन्नुहट्टी सड़क के सुधारीकरण कार्य का भूमिपूजन किया।

इसके बाद नूरपुर के न्याजपुर में हनुमान मंदिर के समीप करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मल्टीस्टोरी पार्किंग कांप्लेक्स की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने शहर में बेतरतीब पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए यहां तीन की बजाय चार मंजिला पार्किंग कांप्लेक्स का निर्माण करने की घोषणा की तथा इसके लिए 20 लाख रुपये भी मंजूर किए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, नूरपुर हलके के विधायक अजय महाजन, सीपीएस नीरज भारती, नूरपुर नप अध्यक्ष कृष्णा महाजन, उपाध्यक्ष यशपाल सोगा सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद, पूर्व नप अध्यक्ष राकेश महाजन सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed