{"_id":"076e20f36fffbae93b5ce8bfe8e4ad5c","slug":"cm-virbhadra-singh-will-meet-pm-before-budget-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम बजट से पहले मोदी से मिलेंगे सीएम वीरभद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम बजट से पहले मोदी से मिलेंगे सीएम वीरभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 04 Jul 2014 12:37 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय आम और रेल बजट से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह नई दिल्ली रवाना हो गए हैं। वह 6 जुलाई को दिल्ली से लौटेंगे।
विज्ञापन
सचिवालय में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि नई सरकार के रुख पर राज्य सरकार की नजर है। हिमाचल से जुड़े संबंधित मसले उन्होंने नई केंद्र सरकार से उठाए हैं।
विज्ञापन
अब दोबारा मिलने जा रहे हैं। रेल बजट 8 जुलाई को है और इसके बाद आम बजट आना है। भाजपा सरकार के समय लागू हुए 13वें वित्तायोग में हिमाचल के साथ अन्याय हुआ था। करीब 10 हजार करोड़ रुपये हिमाचल को इस कारण पिछले 5 साल में कम मिले।
विज्ञापन
अब या तो तत्कालीन सरकार सही ढंग से उस समय हिमाचल के मसले नहीं उठा पाई या फिर वित्तायोग के स्तर पर गड़बड़ हुई, लेकिन इसका बड़ा नुकसान राज्य को उठाना पड़ा। अब 14वें वित्तायोग से उन्होंने ये बातें उठाई हैं। लेकिन बजट से पहले केंद्र सरकार को अपनी मांगें याद करवाना जरूरी है।
मुख्यमंत्री इस दौरे के दौरान दिल्ली में कांग्रेस नेताओं एके एंटनी आदि से भी मुलाकात करेंगे। एंटनी को लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार की रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। वह सभी राज्यों से भी राय ले रहे हैं। संभव है मुख्यमंत्री इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात करें। वह शुक्रवार को 3 बजे हेलिकाप्टर से रवाना होंगे।