{"_id":"c326d8c85a21c031ec10dec415b89535","slug":"cm-virbhadra-singh-will-inaugurate-scheme-for-distribution-of-led-bulbs-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किस्तों में 3, नकद 5 एलईडी बल्ब मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किस्तों में 3, नकद 5 एलईडी बल्ब मिलेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 27 Jul 2015 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली बचाने वाले एलईडी बल्ब 29 जुलाई से बंटना शुरू होंगे। 28 जुलाई को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शिमला में बिजली बोर्ड की इस योजना का शुभारंभ करेंगे। किस्तों में एलईडी बल्ब लेने वाले उपभोक्ताओं को तीन बल्ब दिए जाएंगे। नकद देने वाले उपभोक्ताओं को पांच बल्ब 500 रुपये में मिलेंगे। किस्तों में एक बल्ब की राशि करीब 110 रुपये चुकानी होगी।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को एलईडी बल्ब खरीदना अनिवार्य नहीं है। निजी कंपनी बल्ब आवंटन करेगी। राजधानी शिमला से आवंटन शुरू होगा। शहर में करीब 300 विशेष काउंटर लगाए जाएंगे। उपभोक्ताओं को अपना आईडी प्रूफ दिखाना होगा। निजी कंपनी स्वयं आईडी प्रूफ की फोटो कापी करेगी। बल्ब लेते समय उपभोक्ताओं को अपना अकाउंट नंबर दिखाना होगा।
विज्ञापन
बिजली बोर्ड प्रबंधन ने ईएसआई कंपनी को बल्ब देने का टेंडर अवार्ड किया है। एलईडी बल्ब की तीन साल की गारंटी होगी। बल्ब में खराबी आने पर इन्हें कंपनी को लौटाया जा सकेगा। किस्तों में बल्ब लेने पर हर महीने के बिजली बिल में उपभोक्ताओं को 30 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे।
विज्ञापन
बल्ब वितरण के बाद आने वाले बिजली बिल में सिर्फ दस रुपये अतिरिक्त जोड़े जाएंगे। दूसरे महीने से आने वाले बिजली बिल में 30 रुपये (प्रति बल्ब दस रुपये) जोड़े जाएंगे। बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक पीसी नेगी ने बताया है कि मुख्यमंत्री ने 28 जुलाई को एलईडी बल्ब की योजना का शुभारंभ करने का समय दिया है।