फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh visit to rampur.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कुमारसैन को दिए बड़े तोहफे

Wed, 29 Jun 2016 01:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुमारसैन (रामपुर बुशहर) Updated Wed, 29 Jun 2016 01:54 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh visit to rampur.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का कुमारसैन दौरा ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले ओडी में एचपीएमसी के 2.16 करोड़ की लागत से बने सीए स्टोर का लोकार्पण किया। इस स्टोर की क्षमता 700 मीट्रिक टन है। यानी इसमें करीब 35000 सेब की पेटियों का भंडारण हो सकता है। उन्होंने करीब 150 करोड़ की लागत से बनने वाली कुर्पण खड्ड उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास किया।

विज्ञापन


इस योजना से ठियोग कुमारसैन विधानसभा क्षेत्र के लोगों को पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने नारकंडा में पॉलीटेक्रिक कॉलेज खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कुमारसैन स्टेडियम का शिलन्यास भी किया। इसका नाम राजा समेश्वर सिंह मेमोरियल
विज्ञापन


स्टेडियम के नाम से रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कुमारसैन में एसडीएम कार्यालय खोलने, कुमारसैन में बस स्टैंड बनाने, बड़ागांव पीएचसी को सीएचसी का दर्जा दिलाने, पीडब्लूडी सब डिवीजन बड़ागांव में खोलने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


युकां अध्यक्ष ठियोग कुमारसैन राकेश वर्मा ने युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह को तलवार भेंट की।  इस दौरान सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, युकां अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव नंद लाल, राज्य लघु औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष अतुल शर्मा, एचपीएमसी उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस नारकंडा अध्यक्ष प्रमोद चौहान, ब्लॉक कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुन्नी लाल वर्मा, जिला शिमला ग्रामीण कांग्रेस समिति के अध्यक्ष केहर सिंह खाची उपस्थित रहे।


साथ ही केएफडी अध्यक्ष बृज लाल, पर्यटन विकास निगम निदेशक मंडल के सदस्य रूपेश कंवल, प्रवक्ता बलविंदर कंवर, महेंद्र सतान, युकां अध्यक्ष ठियोग कुमारसैन राकेश वर्मा के अलावा विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों सहित कई अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed